#हरदोई:- टड़ियावां- पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध रोपण जरूरी/ अशोक सिंह#
#हरदोई:- टड़ियावां- पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध रोपण जरूरी/ अशोक सिंह#
#हरदोई: टड़ियावां- प्रभारी निरीक्षक टड़ियावां अशोक कुमार सिंह ने कोतवाली परिसर में बुधवार को अपने स्टॉप के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने आम, नीम, पाकर, पीपल, गूलर आदि विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मानव जीवन पूर्ण रूप से स्वस्थ तभी होगा जब कदम कदम पर पौधे लगे होंगे। कहा पौध रोपण जीवन के लिए बेहद जरूरी है।ऑक्सीजन देने वाले पौधों की महत्ता को दरकिनार नहीं किया जा सकता। कहा कि पेड़ पौधे हमें मुफ्त में ऑक्सीजन देते रहते हैं। इस दौरान उपनिरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, रामकिशोर पाठक, प्रेम सागर सिंह, नरेंद्र दुबे सहित थाने का समस्त स्टॉप मौजूद रहा#

No comments