Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- ब्लॉक प्रमुख टड़ियावां ने सैंचामऊ गौशाला का किया उदघाटन#


#हरदोई:- टड़ियावां- ब्लॉक प्रमुख टड़ियावां ने सैंचामऊ गौशाला का किया उदघाटन#

#हरदोई: टड़ियावां- विकास खण्ड टड़ियावां क्षेत्र की ग्राम पंचायत सैंचामऊ के मजरा शाहपुर मुगल स्थित नवनिर्मित गौशाला का उदघाटन ब्लॉक प्रमुख टड़ियावां रवि प्रकाश ने बुधवार को फीता काट कर किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि गाय हमारी माता है,इनकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि ग्राम सैंचामऊ में गौशाला के निर्माण होने से गौवंश सुरक्षित होंगे, बल्कि गांव भी समृद्धि शाली बनेगा। बीडीओ नरोत्तम कुमार ने बताया कि यह नव निर्मित गौशाला करीब साढ़े सात लाख की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इसमें 70 गौवंश तक शिफ्ट हो सकते है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण मोहन शुक्ला, सचिव आशीष कुमार बाजपेई और प्रधान प्रतिनिधि ब्रजेश आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे#

No comments