#हरदोई:- पाली- दिल्ली में फिर बनेगी भाजपा की सरकार/ चन्द्रप्रकाश, सरकारी सेवा करने के बाद सरकार की सेवा करने का लिया संकल्प#
#हरदोई:- पाली- दिल्ली में फिर बनेगी भाजपा की सरकार/ चन्द्रप्रकाश, सरकारी सेवा करने के बाद सरकार की सेवा करने का लिया संकल्प#
#हरदोई: पाली- महाराजगंज और उन्नाव के मुखिया रहने के बाद कमिश्नर और सचिव व मुख्य सचिव की ज़िम्मेदारी निभाने वाले आईएएस चन्द्रप्रकाश ने कहा है कि सरकारी सेवा करने के बाद अब उन्होंने सरकार (जनता) की सेवा करने का संकल्प लिया है। हरदोई लोकसभा से दमदार दावेदार आईएएस चन्द्रप्रकाश ने पूरे दावे के साथ कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पूरे बहुमत के साथ तीसरी बार दिल्ली में अपनी सरकार बनाएगी#
#घर-घर पहुंच कर लोगों को भाजपा की नीतियों और सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक कर रहे श्री प्रकाश ने कहा है कि उन्हें शुरू से सेवा करने की ख्वाहिश रही है और उसी की वजह से उन्होंने भाजपा का साथ पकड़ा, क्यों कि भाजपा के अलावा कोई और पार्टी सबका साथ-सबका विकास की बात नहीं करती है। उन्होंने कहा कि वे अयोध्या में 22 जनवरी को हो रहे प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे।श्री प्रकाश ने आगे कहा कि उन्हें मौका मिला तो हरदोई को औद्योगिक नगरी बनाने की भरपूर कोशिश करेंगे। बेरोज़गारो को रोज़गार मिले, छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिले, कामगारों को अच्छा काम मिले और महिलाओं को पूरा सम्मान मिले, उन्होंने इसी साथ अपनी जन्मस्थली हरदोई को अपनी कर्मस्थली बनाने का संकल्प लिया है। आईएएस चन्द्रप्रकाश ने कहा कि भाजपा ने कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया,यही वजह है कि सारे देश में उसकी लहर चल रही है और आने वाले लोकसभा चुनाव में फिर तीसरी बार केन्द्र में भाजपा सरकार होगी और नरेन्द्र मोदी फिर भारत के प्रधानमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि वे पूरे लोकसभा क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों के बीच पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को पहुंचाएंगे। बताते चलें कि आईएएस चन्द्रप्रकाश का जन्म हरदोई के बहलोलपुर में 1959 को हुआ था।1980 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए किया और 1982 में आईएएस के लिए चयनित हुए।6 सालों तक उन्नाव और महाराजगंज के डीएम रहे, उसके बाद तीन सालों तक गोण्डा के कमिश्नर रहते हुए काम किया। चिकित्सा शिक्षा, समाज कल्याण,कृषि शिक्षा व खेल सचिव रहे। पंचायती राज, सहकारिता,लघु सिंचाई,वन व आईटी में मुख्य सचिव रहे। इलेक्ट्रॉनिक्स,कृषि उत्पादन आयुक्त रहने के बाद श्री प्रकाश संयुक्त सचिव श्रम भी रह चुके हैं। वोमिशनर समाज कल्याण एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव और सतर्कता आयोग के अध्यक्ष रहने के बाद 2019 को अपर मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए आईएएस चन्द्रप्रकाश भाजपा में शामिल हुए#

No comments