#हरदोई:- माधोगंज- श्री रामोत्सव पर्व-रामधुन पर झूमा माधोगंज, हुए भव्य कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठान#
#हरदोई:- माधोगंज- श्री रामोत्सव पर्व-रामधुन पर झूमा माधोगंज, हुए भव्य कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठान#
#मन्त्रोंच्चारण,जय श्रीराम उद्घोष से गुंजायमान हुआ वातावरण, मंदिरो मे उमड़े श्रद्धालु#
#हरदोई: माधोगंज- अयोध्या धाम मे प्रभु श्रीराम के बाल रूप विग्रह का प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर क़स्बा माधोगंज मे उत्सव का माहौल रहा, घरों, दुकानों पर लहराते ध्वज रंगविरंगी लाइटे, अखंडपाठ, एवं जगह- जगह हो रहे भंडारे आकर्षक का केंद्र बने, शाम होते ही घरों एवं प्रतिष्ठानों मे दीपक जलाये गये, बच्चों एवं बडो ने पटाखे फोड़े, दीपावली जैसा माहौल, सभी के चेहरों पर प्रभु श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर उत्साह, जगह -जगह हो रहे भंडारे,नगर के बघौली रोड स्थिति हनुमान मंदिर पर राष्ट्र सेविका समिति रश्मि वर्मा (डिम्पल )द्वारा रामचरितमानस अखंड पाठ, हवन, भजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,भंडारे मे लोगो ने छोला चावल का आनन्दलिया, महिलाओ ने अपने प्रभु श्रीराम के कीर्तन मे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू द्वारा पूजन आरती कर बूँदी का प्रसाद वितरित किया गया, कस्बे के हर मंदिर मे अखंडपाठ, सुंदरकांड पूजन अर्चन आरती कर प्रसाद वितरित किया गया,एवं लोगो ने जगह -जगह पर बूँदी का प्रसाद वितरित किया एवं गायत्री मंदिर, हनुमानमंदिर बघौली रोड रश्मि वर्मा द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय मे रामचरितमानस अखण्डपाठ के बाद, विद्यालय अध्यक्ष महेश महेश्वरी एवं प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव की उपस्थित मे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये, कार्यक्रम की ब्यवस्था रंजना श्रीवास्तव द्वारा की गयी इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में शोभायात्रा निकालकर प्रभु श्रीराम के प्रति श्रद्धा दिखाई। इस अवसर नगर के छोटे बच्चो, बडो एवं नगर की महिलाओ ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया एवं भक्तिमय कार्यक्रम में जुड़कर श्रीराम की आराधना की#

No comments