Breaking News

#हरदोई:- प्राण प्रतिष्ठा भारतीयों के लिए सांस्कृतिक गौरव का क्षण/ सांसद#


#हरदोई:- प्राण प्रतिष्ठा भारतीयों के लिए सांस्कृतिक गौरव का क्षण/ सांसद#

#हरदोई: अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में मंगलवार को हरदोई सांसद जयप्रकाश ने अपने आवास विकास कालोनी आवास पर दीपोत्सव तथा आतिशबाजी कर प्रभु श्री राम आगमन का महोत्सव मनाया और लोगों को मिष्ठान वितरित करवाया। अपनी खुशी को प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम समस्त भारतीयों के लिए सांस्कृतिक गौरव का क्षण है। इस मौके पर रजनीश त्रिपाठी विधायक प्रतिनिधि, प्रदीप पाठक,जितेंद्र सिंह, अमित वर्मा, सुरेंद्र यादव, धीरेंद्र सिंह धीरू, राजपाल सिंह, अरविंद वर्मा, वीरेंद्र राजवंशी आदि कई लोग मौजूद रहे#

No comments