Breaking News

#जालौन:- उरई- महीनों से दर दर की ठौकरे खा रही नवविवाहिता नही मिल पा रहा न्याय आखिर क्यों#


#जालौन:- उरई- महीनों से दर दर की ठौकरे खा रही नवविवाहिता नही मिल पा रहा न्याय आखिर क्यों#

#नवविवाहिता ने ग्रीन महिला एकता समाज सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश जालौन जिलाध्यक्ष सुमन गौस्वामी के यहां लगाई न्याय की गुहार#

#जालौन: उरई- नवविहाहिता ने ग्रीन महिला एकता समाज सेवा संस्थान जालौन जिलाध्यक्ष सुमन गौस्वामी से मिलकर बताया की ४दिसंबर से चौकी कोतवाली व महिला परामर्श केंद्र के चक्कर लगाते लगाते थक गए पर हमारी कही भी सुनवाई नही हो रही हैं क्योंकि हम अकेले है इसीलिए हमारी सुनवाई नही हो रही हैं तभी जिलाध्यक्ष ने कहा की आप चिंता न करो आप सही हो तो हम और हमारा संगठन आपकी पूरी पूरी मदद करेगा व आपको न्याय दिलाने की पूरी पूरी कोशिश की जायेंगी जो भी दोषी होंगे उनको जेल पहुंचाने का काम करेगा हमारा संगठन तभी नवविवाहिता को लेकर एक और प्रार्थना पत्र उरई कोतवाली में दिला कर परामर्श केंद्र में जाकर दुबारा नवविवाहिता ने आप बीती को बताया तभी जिलाध्यक्ष ने कहा की यहां पर चक्कर लगाने से कुछ नही होता शनिवार को पुलिस अधीक्षक के यहां चलेंगे तभी न्याय मिलेगा#

#घटना क्रम के अनुसार प्रार्थीनी का निकाह दिनांक 16/8/2023 को अयान बरकाती पुत्र स्व. अतिउल्ला नि.मु. गणेश गंज जयहिंद टाकीज के पास उरई कोतवाली उरई के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार जालौन जिले के कस्बा कालपी के मु. अदलसराय में संपन्न हुआ था। निकाह के उपरांत जब प्रार्थीनी अपनी ससुराल पहुंची आई तो सास रुकइया बेगम, मौसी सज्जो पत्नी स्व. शमीम, नंद रोशनी, शानू उर्फ लाला पुत्र इकबाल मिस्त्री, हलीम पुत्र अज्ञात, भईया पुत्र झगडू एवम् पति कहने लगे की दो लाख रुपए जब तक तुम्हारे अब्बू हमको नही देंगे तब तक हम तुमको अपने घर पर नही रखेंगे प्रार्थिनी ने जब समझाने की कोशिश की तो उक्त सभी लोगों ने एक राय होकर प्रार्थिनी के साथ गाली गलौज व मारपीट कर घर से धक्के मार कर बाहर निकाल दिया। प्रार्थिनी व प्रार्थिनी का परिवार काफी गरीब तबके का हे। प्रार्थिनी के घरवाले भी अब प्रार्थिनी को अपने घर में रखने को तैयार नहीं हैं। प्रार्थिनी का किसी भी प्रकार का कोई जीनोंपार्जन का कोई संसाधन नही है। प्रार्थिनी कई दिनों से बदल बदल कर अपनी रिश्तोंदारियो में रुक रही है#

#प्रार्थिनी का विश्वास चौकी थानों से टूट गया है अब आस है तो पुलिस अधीक्षक से ही है। अब देखना यह है की क्या इस पीडिया नवविवाहिता को न्याय मिलेगा की नही#

डीपी सिंह चौहान "सम्पादक" खोज जारी है. 24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments