#हरदोई:- गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार का इनामियां बदमाश गिरफ्तार#
#हरदोई:- गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार का इनामियां बदमाश गिरफ्तार#
#हरदोई: बुधवार को टड़ियावां पुलिस ने क्षेत्र के हर्रई नहर पुल के पास से गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गैंगेस्टर पर एसपी द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया#
#पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी ने बताया कि जनपद सीतापुर के महोली थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी महेंद्र यादव पुत्र कंधई लाल शातिर अपराधी किस्म का है।उस पर जनपद सीतापुर के महोली थाना सहित हरदोई के थाना पिहानी और टड़ियावां में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले ही उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है, तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी। फरार बदमाश की तलाश में थाना प्रभारी अशोक सिंह ने थाना क्षेत्र के हर्रई नहर पुल के पास गैंगस्टर एक्ट के फरार आरोपी महेंद्र यादव को उपनिरीक्षक मुकुट सिंह यादव, कांस्टेबल पारस यादव और सौरभ शर्मा आदि ने पकड़ कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर थाना कोतवाली देहात पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने के साथ 10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था#

No comments