Breaking News

#हरदोई:- गोआश्रय स्थलों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक 16 फरवरी को#


#हरदोई:- गोआश्रय स्थलों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक 16 फरवरी को#

#हरदोई: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि जनपद में पशु चिकित्साधिकारियों द्वारा विभिन्न गोवंश आश्रय स्थलों के सम्बन्ध में दी गयी स्वलिखित रिपोर्ट्स को सभी खण्ड विकास अधिकारियों को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया था। इस सम्बन्ध में दिनांक 05 फरवरी, 2024 को ग्राम्य विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान बैठक में मौखिक रूप से बताया भी गया था । अतः समस्त पशु चिकित्साधिकारियों द्वारा गोवंश आश्रय स्थलों की प्रेषित स्वलिखित रिपोर्ट्स के सम्बन्ध में सभी खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा की गयी कार्यवाही की प्रगति के सम्बन्ध में दिनांक 16 फरवरी, 2024 को सायं 05:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, हरदोई में बैठक की जायेगी। बैठक में सभी खण्ड विकास अधिकारी वर्चुअल मोड (जूम मीटिंग) में उपस्थित होंगे। बैठक में भौतिक रूप से मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी तथा सभी उप पशु चिकित्साधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होंगे। समस्त खण्ड विकास अधिकारी वर्चुअल मोड में कनेक्ट होंगे और प्रगति के सम्बन्ध में अवगत करायेंगे। बैठक से पूर्व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सभी गो आश्रय स्थलों की प्रगति का विवरण अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। बैठक में पशुधन विभाग की अन्य समस्त योजनाओं, कार्यों एवं गौ संरक्षण आदि के सम्बन्ध में भी समीक्षा की जायेगी#

No comments