Breaking News

#हरदोई:- कछौना- 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या#


#हरदोई:- कछौना- 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या#

#हरदोई: कछौना- कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम जैतनगर में वुधवार को अपराह्न एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हित भेज दिया#

#जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के ग्राम जैतनगर निवासी श्रीपाल का 22 वर्षी पुत्र संदीप ने गांव के दक्षिण दिशा में स्थित आम के पेड़ में वुधवार को अपराह्न फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक कारपेंटर का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था। ग्रामीणों के अनुसार पारिवारिक कलह से अवसाद में आकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर कछौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। इस घटना से परिजनों के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा#

No comments