#हरदोई:- हे दुःख भंजन मारुति नंदन.....गूंजे 38 वें हनुमान चालीसा पाठ के स्वर#
#हरदोई:- हे दुःख भंजन मारुति नंदन.....गूंजे 38 वें हनुमान चालीसा पाठ के स्वर#
#हरदोई: श्री कृष्ण जन्म सेवा दल के सदस्यों ने भक्त प्रहलाद नगरी हरदोई के कई मंदिरो में एक साथ हनुमान चालीसा पाठ कर माहौल को हनुमानमय बना दिया।मंगलवार को श्री श्री कृष्ण जन्म सेवा दल के सदस्यों ने श्री खाटू श्याम मंदिर रेलवे गंज, श्री बैजनाथ धाम मंदिर सराय थोक, श्री शिव मंदिर कांशीराम कालोनी, श्री महादेव मंदिर ग्राम काईमाऊ तथा श्री महावीर मंदिर गंज जलालाबाद मल्लावां में सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ कर माहौल को राममय बना दिया#
#महिला प्रकोष्ठ जिला प्रमुख विनीता पांडे के नेतृत्व में सांय 4 बजे मोहल्ला सराय थोक में स्थित बजरंगबली मंदिर पर बहनों ने काफी संख्या में भाग लेकर हनुमान चालीसा, राम स्तुति ,बजरंग बाण व् आरती के साथ बजरंगबली जी का पूजन किया l इस मौके पर महिला संगठन की नगर संयोजक अनीता मिश्रा, सहसंयोजक रानी शुक्ला, सभासद मीनू सैनी, सक्रिय संयोजक अनुपमा सिंह, जिला संयोजक सोहनी द्विवेदी, सहसंयोजक लक्ष्मी मिश्रा, सक्रिय संयोजक अशोक मिश्रा, जिला संयोजक अभिषेक गुप्ता, राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे#
#महिला जिला युवा सह प्रभारी संध्या श्रीवास्तव के नेतृत्व में सांय 5 बजे कांशीराम कालोनी में स्थित श्री शिव मंदिर पर लोगो ने काफी संख्या में भाग लेकर हनुमान चालीसा राम स्तुति ,बजरंग बाण आरती के साथ सुंदर कांड का पाठ किया गया l इस मौके पर महिला युवा संगठन की पुष्पा श्रीवास्तव, उमाकांति त्रिवेदी, गीता शर्मा, मधु गुप्ता, अनीता कटियार, रिंकी सिंह, मोहिनी दीक्षित, सरला गुप्ता, अजय, दीपक, शिवम्, नितिन, उतकर्ष व् सचिन आदि सदस्य शामिल रहे#

No comments