#हरदोई:- पिहानी- मंसूर नगर में 3 मार्च को खाटूश्याम निशान यात्रा के साथ होगा भव्य श्याम संकीर्तन#
#हरदोई:- पिहानी- मंसूर नगर में 3 मार्च को खाटूश्याम निशान यात्रा के साथ होगा भव्य श्याम संकीर्तन#
#हरदोई: पिहानी- श्री खाटू श्याम सेवा समिति के तत्वावधान मे 3 मार्च को सुबह बाबा की भव्य निशान यात्रा निकली जायगी और शाम को बाबा श्याम का भव्य संकीर्तन होगा#
#श्री खाटू श्याम सेवा समिति के पदाधिकारीयों ने बताया कि बाबा श्याम निशान यात्रा व संकीर्तन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बाबा श्याम के द्वितीय संकर्तन व निशान यात्रा में सभी वर्गों के हजारों से ज्यादा सनातनी श्याम प्रेमी, साधु-संत एकजुट होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराऐंगे। बताया जा रहा है यात्रा को सनातनी महाकुंभ नाम देने का समिति का उद्देश्य है कि समस्त जातियों के भेदभाव को समाप्त कर सनातनी लोगों को साथ लेना और नगर के सभी जनों को एकजुट करके भव्य और दिव्य आयोजन कराना समिति का उद्देश्य है बाबा श्याम निशान यात्रा दुर्गा मंदिर निकट बाजार मंसूर नगर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान (कार्यक्रम स्थल) पर समाप्त होगी। तत्पश्चात रात्रि में बाबा श्याम जी के संकीर्तन मे आ रहे बडी दूर-दूर से गायक, दीक्षा शर्मा(आगरा), विशाल राज (शाहजहाँपुर), मानसी त्रिवेदी(कानपुर), दुर्गांश शुक्ला (सीतापुर), कश्यप ब्रदर्स(कानपुर), पुनीत श्याम सेवक (शमसाबाद) आदि मसहूर गायकों द्वारा बाबा श्याम जी के मीठे मीठे भजनों को सुनकर जीवन को धन्य बनाए भक्ति मे डूबकर अपने जीवन को कृतार्थ करें#

No comments