Breaking News

#हरदोई:- कछौना- श्री बालाजी महाविद्यालय कृषि में स्मार्टफोन का हुआ वितरण#


#हरदोई:- कछौना- श्री बालाजी महाविद्यालय कृषि में स्मार्टफोन का हुआ वितरण#

#हरदोई: कछौना- शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानंद युवा तकनीकी सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत कछौना के ग्राम सभा कुकुही श्री बालाजी महाविद्यालय कृषि में मुख्य अतिथि युवा नेता संचित अग्रवाल द्वारा विद्यार्थियों को निःशुल्क स्मार्टफोन उपलब्ध कराए गए। विद्यार्थी स्मार्टफोन पाकर गदगद हो गए। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर की गई। मुख्य अतिथि युवा नेता संचित अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा सरकार की मंशा हैं कि युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त करना है। वर्तमान में शिक्षा तकनीकी ज्ञान की नितांत आवश्यकता है। जिससे विषय ज्ञान व देश दुनिया की ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सर्वांगीण विकास होता है। वह भविष्य में एक अच्छे नागरिक बनकर देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देंगे। मुख्य अतिथि द्वारा स्मार्टफोन पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी दौड़ गई। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निर्भय राजवंशी, संरक्षक डॉक्टर सुरेश चन्द्र कनौजिया, प्रबंधक रुचिता सिंह, खंड विकास अधिकारी मानवेंद्र शर्मा, प्राचार्य डॉक्टर आर०पी० वर्मा, युवा कार्यकर्ता कुलदीप कुमार, श्रीश मिश्रा, रविंद्र कुमार सिंह उर्फ चंदू, गौतम कनौजिया, मदन मिश्रा, प्रवीण कुमार, वरिष्ठ सहायक कुलदीप कुमार आदि प्रबुद्धजन मौजूद रहे#

No comments