#हरदोई:- टोडरपुर- बेखौफ बालू माफियाओं के हौसले बुलंद, प्रशासन सुस्त#
#हरदोई:- टोडरपुर- बेखौफ बालू माफियाओं के हौसले बुलंद, प्रशासन सुस्त#
#हरदोई: टोडरपुर- उत्तर प्रदेश सरकार दबंग बालू माफियाओं पर अपना शिकंजा जमाये हुए है लेकिन जमीनी स्तर पर बेखौफ दबंग बालू माफिया प्रशासन की आंखों में धूल झोंक रहे है या प्रशासन इन माफियाओं को संरक्षण दे रहा है मामला बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के नहर विभाग का है जहां सैदपुर नहर से लेकर मानपुर नहर तक बेखौफ दबंग बालू माफियाओं का कहर देखने को मिला रहा है जहां पास गांव के रहने वाले ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आए दिन रात में यहां खनन होता रहता है कोई देखने नहीं आता बालू खनन का कारोबार चलता रहता है आए दिन नहर से रात में लेबर लगाकर ट्रैक्टर ट्राली से बालू खनन कराते हैं और प्रति ट्राली ₹1900 में बेची जाती है इस संबंध में बेहटा गोकुल पुलिस प्रशासन को भनक तक नहीं लगी थाना प्रभारी ने बताया कि यह किसी किसान ने ही बालू खनन किया होगा नहर विभाग जेई पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि हमें जानकारी नहीं है जांच करने के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जायेगी जबकि वहां कई दिनों से कई मीटर तक बालू खनन किया गया प्रशासन इस संबंध में चुप्पी साधे बैठा है#

No comments