#हरदोई:- पिहानी- स्वयं सहायता समूह से हो रहा नारी सशक्तिकरण/ विधायक#
#हरदोई:- पिहानी- स्वयं सहायता समूह से हो रहा नारी सशक्तिकरण/ विधायक#
#हरदोई: पिहानी- केन्द्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त समृद्धिशाली व आत्मनिर्भर बनाया है। सरकार की योजनाओं से महिलाओं के सपने को पंख मिल रहे हैं। सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। यह बातें भाजपा के विधायक श्याम प्रकाश ने नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित शक्ति संवाद (चाय पर चर्चा) के दौरान व्यक्त की। इस मौके पर विधायक श्याम प्रकाश ने अन्य दलों के समर्थकों को भाजपा में सम्मिलित कर माल्यार्पण कर स्वागत किया#
#उन्होंने कहा कि सरकार की मुद्रा लोन ,जनधन,उज्जला योजना,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, 33 प्रतिशत आरक्षण, मातृ वंदन, जीवन ज्योति बीमा, तीन तलाक, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी समेत तमाम योजनाओं ने महिलाओं को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम फहरा रही हैं।नगर से समाजवादी पार्टी के विनोद वर्मा, विनीत गुप्ता, संतोष राठौर, सरिता यज्ञ सैनी सहित 240 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। विधायक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में एनजीओ व महिला स्वयं सहायता समूह की बड़ी भूमिका है।उन्होंने मां गायत्री स्वयं सहायता समूह मिश्राना की अध्यक्ष कल्पना,व सदस्य गंगे गुप्ता,एवं बाबा मंशा नाथ स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सोनल गुप्ता सहित लगभग आधा दर्जन स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष व सदस्य को सम्मानित किया व आए हुए एनजीओ व स्वयं सहायता समूहों की बहनों का उत्साहवर्धन किया। विधायक श्याम प्रकाश ने आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने व ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि धर्मेश मिश्रा, विपिन मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह , नगर उपाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, विमलेश तिवारी, महामंत्री नीरज सिंह, रामदास कटियार, वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेश गुप्ता ,अवधेश रस्तोगी ,नीरज सिंह, नागेंद्र सिंह, गिरीश बाजपेई ,नन्हे सिंह अंबारी, इस्माइल खान ,सभासद चांद मियां, दिलीप मिश्रा अब्दुल्ला नगर, शिव शक्ति त्रिपाठी बबलू राभा , सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे#

No comments