Breaking News

#हरदोई:- सवायजपुर- रूपापुर पुलिस चौकी के पास सर्राफा दुकान से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी, घटना का पता चलते ही व्यापारी के उड़े होश जांच में जुटी पुलिस#


#हरदोई:- सवायजपुर- रूपापुर पुलिस चौकी के पास सर्राफा दुकान से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी, घटना का पता चलते ही व्यापारी के उड़े होश जांच में जुटी पुलिस#

#हरदोई: सवायजपुर- कोतवाली क्षेत्र में रूपापुर पुलिस चौकी के पास एक सर्राफा दुकान से रविवार की रात चोरों ने लाखों के जेवरात वा हजारों रुपए की नगदी चोरी कर ली पीड़ित सर्राफा कारोबारी सुबह-सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई पीड़ित ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच पड़ताल की पाली कस्बे के मोहल्ला इमाम चौक निवासी दीपू रस्तोगी पुत्र श्याम बिहारी रस्तोगी की सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के रूपापुर में पुलिस चौकी के पास सर्राफे की दुकान है दीपू रस्तोगी ने बताया की प्रतिदिन की भांति रविवार शाम को भी वह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे सोमवार को सुबह जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो उन्हें दुकान में समान बिखरा हुआ पड़ा मिला साथ ही जीने का गेट टूटा मिला और पड़ोस की दुकान की पीछे की दीवार में नकब लगी मिला दीपू रस्तोगी ने बताया की चोर ढाई किलो चांदी 10 ग्राम सोने के जेवरात हजारों रुपए की नगदी चोरी कर ले गए उन्होंने बताया की लगभग ढाई लाख रुपए की कीमत का सोना चांदी चोरी हुआ है दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चोर उखाड़ ले गए चोर पड़ोसी की दुकान का पीछे का दरवाजा तोड़कर छत पर पहुंचे और फिर दीपू रस्तोगी की दुकान की छत से जीने का दरवाजा तोड़कर दुकान के अंदर पहुंचे सवायजपुर कोतवाली के रूपापुर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और उन्होंने कहा की वारदात के ठोस सबूत मिलने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी#

No comments