Breaking News

#हरदोई:- सण्डीला- बड़ी धूमधाम के साथ हुआ सण्डीला बीईओ सिमी निगार का विदाई समारोह#


#हरदोई:- सण्डीला- बड़ी धूमधाम के साथ हुआ सण्डीला बीईओ सिमी निगार का विदाई समारोह#

#हरदोई: सण्डीला- के शिक्षकों द्वारा स्थानांतरित खण्ड शिक्षा अधिकारी सीमी निगार के विदाई सम्मान समारोह जूनियर हाईस्कूल सण्डीला के सभागार में किया गया। सीमी निगार खण्ड शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण सण्डीला से जनपद सीतापुर हो गया है। सिमी निगार नें कहा- संडीला में शिक्षकों द्वारा मिला प्यार और स्नेह कभी भी भुला न पाऊंगी बीआरसी संडीला पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सीमी निगार के स्थानांतरण के संबंध में आयोजित विदाई समारोह के अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि इस ब्लॉक के सभी शिक्षक,शिक्षामित्र,अनुदेशक एवम कर्मचारी सम्मान के पात्र हैं क्योंकि यह सब आपसी सामंजस से और टीम भावना से कार्य करते हैं और हर मौके पर मेरा साथ दिया।जिस वक्त मुझे जरूरत पड़ी और मैने याद किया वो सब आगे आकर विभागीय कार्यों को पूरा कराने में मदद की साथ ही ब्लॉक के सभी साथियों ने पूरा सहयोग किया इस सहयोग और प्यार को सदैव याद रखूंगी।पूरी टीम द्वारा सीमी निगार को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र, फूल मालाओं, पुष्प गुच्छ आदि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ सण्डीला के संरक्षक अधिकारी चौधरी हैदर रजा ब्लाक अध्यक्ष अनन्त कुमार,ब्लाक मंत्री अमृत लाल,ब्लाक कोषाध्यक्ष सुमित दीक्षित, अहसन तकवीम, मनोज कुमार, उपेन्द्र कुमार, नीलू निगम, फुरकान अंसारी,मो.आरिफ,ओमप्रकाश,विमलेश पाल सिंह,रामभरोसे, किशोर,नरायनलाल,सीमा गुप्ता,सोबरन लाल, समीना, संतोष कश्यप, विमलेश कुमार, अमिता शुक्ला शिक्षामित्र नरेंद्रपुर सीमा पाण्डेय, मीनू कुशवाहा,शबाना,मो. बिलाल, दीप्ति त्रिपाठी, गीता कुशवाहा, शिवनारायण, सुमन लता कामले, फैज, हयात आदि शिक्षक उपस्थित रहे#

No comments