Breaking News

#हरदोई:- हरियावां- ब्लाक मुख्यालय पर किसानों ने किया प्रदर्शन, किसानों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन#


#हरदोई:- हरियावां- ब्लाक मुख्यालय पर किसानों ने किया प्रदर्शन, किसानों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन#

#हरदोई: हरियावां- भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले किसानों ने ब्लाक मुख्यालय हरियावां पर एक दिवसीय प्रदर्शन किया जिसका नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष भोलेन्द्र प्रताप सिंह 'भोले' व युवा महामन्त्री शिवम् सिंह 'शिब्बू' ने किया जिसमें सैंकड़ों किसान ट्रैक्टर- ट्राॅली के साथ ब्लाक मुख्यालय पहुंचे#

#ब्लाक प्रांगण में किसान पंचायत सम्पन्न हुई पंचायत की अध्यक्षता बलवीर राजवंशी जिला महासचिव (टिकैत) ने की। उन्होंने बताया कि हर महीने की 9 तारीख को ब्लाक मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन 'टिकैत' के बैनर तले किसान पंचायत का आयोजन किया जायेगा#

#भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष भोलेन्द्र प्रताप सिंह 'भोले' के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने खण्ड विकास अधिकारी हरियावां द्वारा जिलाधिकारी हरदोई को ज्ञापन सौंपा जिसमें किसानों के प्रमुख बिन्दुओं किसानों को बीज उर्वरकों, बिजली बिल पर सब्सिडी, उपज पर एम•एस•पी•सी• की कानूनी गारण्टी, किसानों की आत्महत्या पर रोक लगे, छुट्टा जानवरों की समस्या, खाद सुरक्षा की गारण्टी, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, बेघर खो घर, बिजली संसोधन विधयक 2022 को वापस करने, सभी कृषि परिवारों को कर्ज के जाल से मुक्त करने जैसी अनेक समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की। जिसमें भ•कि•यू 'टिकैत' के जिलाध्यक्ष भोलेन्द्र प्रताप सिंह 'भोले' , युवा महामन्त्री शिवम् सिंह 'शिब्बू', ब्लाक अध्यक्ष बलवीर राजवंशी, जिला सचिव भीमलाल राजवंशी व सैंकड़ों किसान मौजूद रहे#

No comments