Breaking News

#हरदोई:- सनातन हिन्दू राष्ट्र के लिए हर घर में हनुमान चालीसा पाठ हो अनिवार्य/ वंदना बरनवाल#


#हरदोई:- सनातन हिन्दू राष्ट्र के लिए हर घर में हनुमान चालीसा पाठ हो अनिवार्य/ वंदना बरनवाल#

#हरदोई: श्री कृष्ण जन्म सेवा दल के सदस्यों ने भक्त प्रहलाद नगरी हरदोई के कई मंदिरो में एक साथ हनुमान चालीसा पाठ कर माहौल को हनुमानमय बना दिया।श्री श्री कृष्ण जन्म सेवा दल के सदस्यों ने श्री खाटू श्याम मंदिर रेलवे गंज, श्री महावीर मंदिर कासिमपुर संडीला, श्री शिव मंदिर कांशीराम कालोनी, श्री महादेव मंदिर ग्राम काईमाऊ तथा श्री महावीर मंदिर गंज जलालाबाद मल्लावां में सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ कर माहौल को राममय बना दिया#

#महिला प्रकोष्ठ जिला प्रमुख विनीता पांडे के नेतृत्व में सांय 4 बजे संडीला तहसील के कासिमपुर में स्थित बजरंगबली मंदिर पर बहनों ने काफी संख्या में भाग लेकर हनुमान चालीसा, राम स्तुति ,बजरंग बाण व् आरती के साथ बजरंगबली जी का पूजन किया l विशिष्ट अतिथि के तौर पर पधारी स्वामी रामदेव जी की कृपा पात्र शिष्या व् पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी वंदना बरनवाल ने कहा कि मुगल शासक अकबर की जेल में बंद स्वामी तुलसीदास जी ने चालीस दिन तक प्रत्येक दिन एक छंद की रचना की यही चालीस छंद हनुमान चालीसा हनुमान जी व् राम जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रभावशाली तरीका है और इसे भक्ति व् एकाग्रता के साथ पढ़ने से फलदायी परिणाम प्राप्त होते है व् मनुष्य सांसारिक व् भौतिक कष्टों से दूर होता है इस मौके पर महिला संगठन की संयोजक अनीता मिश्रा, सह सयोंजक कंचन गुप्ता, नगर संयोजक आरती गुप्ता, व् प्रभारी अनीता गुप्ता ने सभी को सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ कराया#

#महिला जिला युवा सह प्रभारी संध्या श्रीवास्तव के नेतृत्व में सांय 5 बजे कांशीराम कालोनी में स्थित श्री शिव मंदिर पर लोगो ने काफी संख्या में भाग लेकर हनुमान चालीसा राम स्तुति ,बजरंग बाण आरती के साथ सुंदर कांड का पाठ किया गया l इस मौके पर महिला युवा संगठन की पुष्पा श्रीवास्तव, उमाकांति त्रिवेदी, गीता शर्मा, मधु गुप्ता, अनीता कटियार, रिंकी सिंह, मोहिनी दीक्षित, सरला गुप्ता, अजय, दीपक, शिवम्, नितिन, उतकर्ष व् सचिन आदि सदस्य शामिल रहे#

#श्री कृष्ण जन्म सेवा दल की जिला सह प्रभारी मंजू गुप्ता ने बताया कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया जाता है इसी क्रम में आज शाम 6 बजे श्री खाटू श्याम मंदिर में 39वॉ हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया जा रहा है जहां वेद प्रकाश गुप्ता राजू व अभिषेक गुप्ता ने सभी को सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ कराया एवं पुजारी रवि दीक्षित व् सरोज मिश्रा ने पूजन अर्चन व् आरती करवाई| इस मौके पर नीलम जिंदल, पायल अग्रवाल, रेशमा गुप्ता, निधि देवल, अंशिका अग्रवाल, संदीप पाल, अपूर्व द्विवेदी, अमन सिंह, विजय अग्रवाल, गौरव अग्रवाल आदि सैकड़ों भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया#

No comments