#हरदोई:- कोटे के प्रस्ताव में शासनादेश का पूरी तरह अनुपालन करने के निर्देश#
#हरदोई:- कोटे के प्रस्ताव में शासनादेश का पूरी तरह अनुपालन करने के निर्देश#
#हरदोई: मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद की अध्यक्षता में नगर विकास विभाग तथा डूडा द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि राशन कार्डों के सत्यापन में तेजी लायी जाए। राशन की रिक्त दुकानों के लिए जल्द प्रस्ताव कराए जाएं। प्रस्ताव में शासनादेश का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निकायों में राशन कार्डों का सत्यापन जल्द पूरा कराया जाए। नगर निकायों में निर्माणाधीन राशन की मॉडल शॉप का कार्य जल्द पूरा कराया जाए। नगर निकायों में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत सभी कार्य पूरे किये जायें। लापरवाही करने पर संबंधित की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत धीमी प्रगति पर नगर पालिका हरदोई व मल्लावां के अधिशासी अधिकारियों को उन्होंने कड़ी फटकार लगाई। बेसिक शिक्षा अधिकारी को उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य की अलग-अलग ग्रामीण व नगरीय स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा की जाए। स्वनिधि से समृद्धि कैम्पों का आयोजन सभी नगर निकायों में किया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments