#हरदोई:- कछौना- सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया बसंत पंचमी पर्व#
#हरदोई:- कछौना- सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया बसंत पंचमी पर्व#
#हरदोई: कछौना- की ग्राम सभा पुरवा में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर हवन पूजन व विद्यारंभ संस्कार संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मां सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र वाजपेई ने बसंत बताया यह पर्व प्रतिवर्ष माघ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। प्रकृति में नई चेतना आती है। मानव क्या पशु पक्षी तक उल्लास से भर जाते हैं। मस्तिष्क में नई तरंग का संचार होता है। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ० नृपेन्द्र कुमार ने बताया नई जीत के आगमन पर नई सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन की शुरुआत करें। हमें अपने अंदर अच्छे विचारों के साथ जीवन को संभालना है। बुरी आदतों को त्यागना है। नशाखोरी से दूर रहना है। यह हमें व समाज को खोखला कर देती है#
#इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता ने कहा सीमित संसाधनों में शिक्षण संस्थान संचालित किया जा रहा है। विद्यालय की प्रबंध समिति व शिक्षकों के बेहतर प्रयास से यह संस्था अच्छा कार्य कर रही है। यहां के भैया बहनें शिक्षा के साथ जीवन जीने की कला भी सीखते हैं।भैया बहनों के सर्वांगीण विकास के लिए एक डिजिटल लाइब्रेरी की नितांत आवश्यकता है। भैया बहनों ने विभिन्न गीत, नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। विभिन्न गीत, नाटक के माध्यम से समाज के ज्वलंत मुद्दों को कुरांदा, समाज के लोगों को सोचने को मजबूर कर दिया। समाज में व्याप्त कुरीतियों दहेज प्रथा कर्मकांड नशाखोरी आदि विषयों पर नाटक के माध्यम से संदेश दिया।भैया बहनों स्नेहा, नैंसी, एकता, उमंग, किरन, मानवी, मुस्कान, सपना, राधा, अभिषेक, पवित्रा, अनन्या, तुषार, लक्ष्मी, अभिराज ने वंदना गीत, स्वागत गीत व बसंत गीत, देशभक्ति गीत, नाटक, नृत्य गीत, हास्य नाटक आदि संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। भैया बहनों में एक विशेष उल्लास था, प्रबुद्धजनों द्वारा भैया बहनों के कार्यक्रमों की सहाना कर उत्साह वर्धन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन छात्रा सविता ने किया#


No comments