Breaking News

#हरदोई:- संडीला- पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने के विरोध में उतरे रेहड़ी पटरी दुकानदार#


#हरदोई:- संडीला- पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने के विरोध में उतरे रेहड़ी पटरी दुकानदार#

#हरदोई: संडीला- के व्यापार मण्डल ने भी पुलिस की इस कार्रवाई पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की है।पुलिस द्वारा नगर में रेहड़ी,पटरी और खोमचे वालों द्वारा किए जा रहे।अतिक्रमण के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई और काटे जा रहे चालानों से नगर के रेहड़ी पटरी दुकानदारों ने विरोध किया है।वहीं व्यापार मण्डल ने भी पुलिस की इस कार्रवाई पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की है। नगर में बीते कुछ समय से पुलिस द्वारा नगर के मुख्यमार्ग पर शाम भ्रमण कर फुटपाथ अतिक्रमण करने वाले पटरी दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही थी।नगर में शाम के समय काफ़ी गरीब लोग ठेले पर चाट,पकौड़ी,रोस्टेड,फ्राइड फूड, वेज कबाब कुल्चा आदि की दुकानदारी करके अपने-अपने परिवारों का पालन पोषण करते हैं।और रात में 10 बजे के आस पास तक यह लोग अपना ठेला,रेहड़ी आदि लेकर चले जाते हैं।लेकिन पुलिस ने इनके विरुद्ध भी कार्रवाई करना शुरू कर दिया।जिससे इस सभी सैकड़ों ग़रीब लोगों की रोजी रोटी ठप्प हो गयी। जिससे उनके सामने परिवारों के भरण पोषण की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी। पुलिस द्वारा नगर में किसी प्रकार का पार्किंग स्थल न होने के बावजूद खरीदारी करने के लिए आए दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध भी चालान काटने की कार्रवाई शुरू की गयी है। इसमें पुलिसकर्मी चलते- चलते मोबाइल से वाहन का फ़ोटो खींच लेता है।और थोड़ी देर बाद उसको मैसेज आ जाता है। कि उसका चालान हो गया है। इसको लेकर भी लोगों में जबरदस्त नाराज़गी देखी जा रही है।विगत शुक्रवार को स्थानीय कोतवाली में पुलिस उपाधीक्षक की अध्यक्षता में एक व्यापारियों की बैठक आहूत की गयी थी। हालांकि इसकी सूचना अधिकांश पत्रकारों को नहीं दी गयी। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष रमन नीतीश जायसवाल और उद्योग व्यापार संघ के पदाधिकारी शामिल हुए। सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में व्यापार मण्डल के एक पदाधिकारी ने यह प्रकरण उठाकर पुलिस की कार्यवाही के प्रति गहरी नाराज़गी व्यक्त की। हर शाम को संडीला व्यापारियों में खौफ-डर दिखाई देता है कि कही पुलिस वाले आकर हमारी दुकान का सामान उठाकर फेंक न दें। व्यापारियों से कई बार कान पकड़वाकर उठक-बैठक लगवाकर माफी तक मंगवाई गई है। संडीला व्यापारियों की नजरों में संडीला पुलिस की छवि कुछ खास नही, यानी पुलिस मित्र नही है#

No comments