Breaking News

#हरदोई:- कल्याणकारी योजनाओं से आमजन के जीवन में आया बदलाव/ सांसद#


#हरदोई:- कल्याणकारी योजनाओं से आमजन के जीवन में आया बदलाव/ सांसद#

#हरदोई: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रविवार को हरदोई लोकसभा की सवायजपुर विधानसभा की नगर पंचायत पाली के मोहल्ला सांडी खेड़ा में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंची, इस अवसर पर ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में सदर सांसद जयप्रकाश ने उपस्थित होकर महिलाओं की गोद भराई की रस्म व बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया। उन्होंने उपस्थित जनता को मोदी सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया व उनसे संवाद स्थापित किया। लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाणपत्र व आवास की चाभी वितरित की।सांसद ने कहा कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आमजन के जीवन में बदलाव आया है। इस अवसर पर पाली मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी, कुलदीप मिश्रा, पाली नगर पंचायत अध्यक्ष रिजवान खा, प्रदीप पाठक, जितेंद्र सिंह, अमित वर्मा, अधिशाषी अधिकारी, समस्त अधिकारी गण, समस्त भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे#

No comments