#हरदोई:- पचकोहरा के ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम#
#हरदोई:- पचकोहरा के ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम#
#हरदोई: सुरसा विकास खंड के पचकोहरा तिराहा स्थित ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्धारा विभिन्न नाट्य गीतों,और विचारों के माध्यम से देशभक्ति, परोपकार,व सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम आए छात्रों व बेहतर शिक्षण के लिए अध्यापकों को सम्मानित किया गया#
#कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्र के उत्कृष्ट किसान राजनरायन शुक्ल व विशिष्ठ अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने मां सरस्वती व प्रभु श्रीराम जी का पूजन कर संयुक्त रूप से किया।प्राची जोशी अंजली शर्मा वैश्नवी सिंह साधना श्रीवास्तव व हिंमाशी कुशवाहा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सरस्वती वंदना में श्रेयांसी शुक्ला महक वर्मा रिया सिंह मोनिका सिंह शुभी शर्मा अन्नया मिश्रा तरन्नुम रूची यादव भूमि श्रीवास्तव ने भाग लिया।देश गीत इंडियन इंडियन शेर दिल इंडियन अभिनय किया।वर्तमान समय में संस्कारों का महत्व समझाते शिवा श्रेया शुक्ला आनंद श्याम जी यादव वैश्नवी मिश्रा परमित गुप्ता व प्रभाष ने सुंदर नाट्य मंचन किया।आयूषी ने जहां पांव में पायल हांथ में कंगन देशगीत अभिनय के माध्यम से देश भक्ति के लिए प्रेरित किया।रावण अंगद संवाद में शत्रुघ्न पांडे आर्यन गुप्ता राहुल सोनू आदि ने दर्शकों का मन मोहा।वहीं रिषभ पाल अर्पित पाल शिवांश सिंह रिषू पाल प्रिंश प्रिंश गौतम विजय कुशवाहा पीयूष गुप्ता शिवा कैथवार अभियुक्त मिश्रा ने अंधेर नगर चौपट राजा हास्य नाटक के जरिए सभी को हंसाया।शिक्षा का महत्व नाट्य में गौरी सिंह मानवी गुप्ता रागिनी गौतम रूची यादव मानवी पुष्कर अंजली वर्मा ने शिक्षा के महत्व का संदेश दिया।बालक घुव्र का अभिनय अर्थव सिंह आयू सिंह तनू सिंह सोनिका वर्मा नीलम पाल प्राची पाल सोनल ने प्रभु भक्ति की अलख जगाई।बहू का अत्याचार नाट्य पर में नीतू लक्ष्मी शुक्ला आकृति सिंह ने अभिनय कर जिम्मेदारी का अहसास कराया।बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षक रामचन्द्र द्धिवेदी ज्ञानेंद्र सिंह शैलेन्द्र पाल रमेश यादव आशुतोष यादव को प्रशस्ति पत्र पेन देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। विद्यालय में दिसम्बर माह में हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रथम आए छात्र छात्राओं को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय प्रबंधक कमलेंद्र सिंह ने आए हुए सभी अभिभावकों व क्षेत्रीय लोगों का आभार व्यक्त किया#

No comments