Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- नवनियुक्त भाजपा नगर अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत#


#हरदोई:- शाहाबाद- नवनियुक्त भाजपा नगर अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत#

#हरदोई: शाहाबाद- लगभग 2 साल से रिक्त चल रहे भाजपा नगर अध्यक्ष के पद पर अटकलों और कयासों के बाद आखिरकार कस्बे के मौलागंज निवासी अनिल कुमार पांडेय उर्फ़ पिन्टू पाण्डेय को भाजपा हाईकमान की ओर से शनिवार को नगर अध्यक्ष घोषित किया गया। अनिल पांडेय के नगर अध्यक्ष घोषित होते ही नगर में समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। रविवार को नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय के प्रथम नगर आगमन पर हजारों की संख्या में समर्थकों और भाजपाइयों ने हरदोई रोड पर पेट्रोल टँकी के पास भव्य ऐतिहासिक स्वागत किया और उन्हें फूल-मालाओं से लादते हुए पुष्पों से बर्षा करते नजर आए। ख़ुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह लोगों का मुंह मीठा कराते हुए मिठाई बांटी तथा पटाखे छोड़े। नगर अध्यक्ष के स्वागत से अभिभूत हजारों लोगों का हुजूम एक बड़े जुलूस में तब्दील हो गया। यह जुलूस महुआटोला चुंगी से बस स्टैंड बाजार होते हुए घास मंडी तिराहा होकर जुलूस तहसील क्षेत्र में होते हुये डाक बंगला पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान गगनभेदी नारों से वातावरण काफी रोचक हो गया। हर कोई नगर अध्यक्ष के स्वागत में मोदी-योगी व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी सहित पिंटू पाण्डेय जिंदाबाद के नारों को गुंजायमान करता दिखाई दिया। इस दौरान डीसीडीएफ के चेयरमैन रामदास गुप्ता, जिला महामंत्री सतेन्द्र राजपूत, राज्यमंत्री कार्यालय प्रभारी सुभाष रस्तोगी, भाजपा सभासद अतुल मिश्रा, नगर मंत्री अंकित गुप्ता#

No comments