#हरदोई:- भरखनी- हाईस्कूल एवं इंटर बोर्ड परीक्षार्थियों हेतु शुभेच्छा आशीर्वाद समारोह का हुआ आयोजन#
#हरदोई:- भरखनी- हाईस्कूल एवं इंटर बोर्ड परीक्षार्थियों हेतु शुभेच्छा आशीर्वाद समारोह का हुआ आयोजन#
#हरदोई: भरखनी- पचदेवरा क्षेत्र के अनंगपुर में स्थित बृजराज सिंह इंटर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के बरिष्ठ अध्यापक तीर्थ प्रकाश तिवारी ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा, कि आप सभी प्रतिभाशाली हैं, प्रतिभा प्रदर्शन का यह सुअवसर आप सभी को प्राप्त हुआ है। अतः उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर अपने माता पिता गुरुजनों सहित अपने परिवार,समाज और विद्यालय को आप ही गौरवान्वित करने वाले हैं।आप सभी समय का सदुपयोग करें। यह समय बहुत ही मूल्यवान है। अवश्य ही सभी छात्र-छात्राओं को सफलता प्राप्त होगी। अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को नीव की पहली ईंट हाईस्कूल परीक्षा को बताते हुए कहा, कि इस परीक्षा का जीवन में बहुत ही महत्व रहता है। पहली परीक्षा उत्कृष्ट है, तो आपका भविष्य उज्ज्वल ही होगा। तत्पश्चात विषय अध्यापकों दृगपाल,सुमित शुक्ला, भानुप्रताप, राजन सिंह, शोभित मिश्रा,अजय सिंह चौहान, मानवेन्द्र सिंह ने विषय सम्बंधित टिप्स दिए। सभी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर उज्ज्वल भविष्य मंगलकामना हेतु आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर समस्त छात्र- छात्राएं एवं अध्यापक गण पत्रकार साथी उपस्थित रहे#

No comments