#हरदोई:- बिलग्राम- मार्ग बंद होने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन#
#हरदोई:- बिलग्राम- मार्ग बंद होने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन#
#हरदोई: बिलग्राम- क्षेत्र के बेहटी खुर्द गांव में चल रहे गंगा एक्सप्रेसवे के कार्य से बंद हो रहे सड़क मार्ग को लेकर किसानों ने नाराजगी जताई है भाकियू नेता राजबहादुर के साथ सैकड़ो किसानों ने ब्रहस्पतिवार को प्रदर्शन करते हुए तहसील मुख्यालय पर उप जिलाधिकारी गरिमा सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें उन्होंने बताया कि ग्राम बेहटी खुर्द में वर्तमान समय में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें मुख्य मार्ग बेहटी खुर्द से होते हुए कटरा बिल्हौर हाईवे रोशनपुर गांव तक आया है जिसमें उक्त एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य से रास्ते को बंद किया जा रहा है जिस गांव में रह रहे लोगों को आने-जाने में परेशानी उत्पन्न हो रही है। दूसरी ओर 2021 में सेना में शहीद हुए सत्यम पाठक के नाम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने जिस सड़क शहीद सत्यम पाठक के नाम से रखी थी उस रास्ते को भी बंद किया जा रहा है। जिसके चलते पूर्व में भी एक शिकायती पत्र दिया जा चुका है जिसके बाद भी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है इसको लेकर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता राजबहादुर के साथ सैकड़ो किसानों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी गरिमा सिंह को शिकायती पत्र देते हुए जल्द ही उक्त रास्ते को खुलवाए जाने की मांग की है#

No comments