Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- सिकरोहरी में घट पूजन के साथ शुरू हुआ सत्ताईसवाँ शतचंडी महायज्ञ#


#हरदोई:- टड़ियावां- सिकरोहरी में घट पूजन के साथ शुरू हुआ सत्ताईसवाँ शतचंडी महायज्ञ#

#हरदोई: टड़ियावां- पिछले 26 वर्षो से लगातार टड़ियावां की ग्राम पंचायत सिकरोहरी में श्रीमद देवीभागवत व शतचंडी महायज्ञ का आयोजन पूर्व ब्लाक प्रमुख उदयराज सिंह चंदेल के सौजन्य से अनवरत रूप से किया जा रहा है।इस बार 27वां शतचंडी महायज्ञ होने जा रहा है जो 12 फरवरी से 18फरवरी तक चलेगा।इसी क्रम में आज सिकरोहरी स्थित शारदा नहर पुल पर घट पूजन के साथ श्री शतचंडी महायज्ञ व श्रीमद देवीभागवत महापुराण का शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ सपत्नीक यजमान ह्रदय राज सिंह एवं मोहनीश चंदेल द्वारा यज्ञाचार्य द्वारा वैदिक विधि विधान से पूजन अर्चन कर शुरू कराया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला,पुरुष एवं बच्चों के साथ यज्ञ स्थल से पूरे गांव में भृमण कर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।कथा के पहले दिन घट पूजन किया गया जिसमें गांव व क्षेत्र के सैकड़ों पुरुष व महिलाओं ने भाग लिया। भाग लेने वालो मे प्रमुख रूप से चन्द्र राज सिंह, श्यामाकुमार सिंह, सूरज सिंह, गगन सिंह, अनुज सिंह, राजीव सिंह,सोमेश सिंह, कौशल सिंह, हिमांशू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, अमरपाल, नीरज आदि समेत सैकडो भक्त मौजूद रहे।

No comments