Breaking News

#हरदोई:- भरखनी- अज्ञात चोरों ने दुकान से चुराया इलेक्ट्रिक बिल्डिंग करने का सारा सामान#


#हरदोई:- भरखनी- अज्ञात चोरों ने दुकान से चुराया इलेक्ट्रिक बिल्डिंग करने का सारा सामान#

#हरदोई: भरखनी- पचदेवरा थाना क्षेत्र के चकराछा निवासी अतुल दीक्षित की फर्नीचर की दुकान अनंगपुर से अल्लाहगंज जाने वाले मुख्य मार्ग पर उदयपुर चौराहे के पास स्थित है। जिनके यहां दुकान किराए पर लेकर सचिन शर्मा इलेक्ट्रिक बिल्डिंग का काम करता है#

#प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात चोरों ने 10 किलो वाट का जनरेटर, लोहे की ग्रिल वर्मा इत्यादि बिल्डिंग करने का सारा सामान चोरी कर लिया। सुबह जब दुकान पर सचिन शर्मा ने अपनी दुकान खोली, तो सारा सामान गायब मिला, प्रार्थी ने इसकी सूचना पचदेवरा इंस्पेक्टर को दी#

#पचदेवरा इंस्पेक्टर ने आश्वासन दिया है, की जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी, और चोरी का खुलासा जल्द ही किया जाएगा#

#इससे पहले भी क्षेत्र में चोरी की दो-तीन घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं, और आम जनमानस में भय का माहौल बना हुआ है#

#फिलहाल पचदेवरा थाने पर नवीन तैनाती रमेश चंद्र पांडे जी की हुई है, और उन्होंने आश्वासन दिया है, कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा#

No comments