#हरदोई:- टड़ियावां- बीआरसी टड़ियावां पर चल रहे एफ़ एल एन प्रशिक्षण का हुआ समापन#

#हरदोई:- टड़ियावां- बीआरसी टड़ियावां पर चल रहे एफ़ एल एन प्रशिक्षण का हुआ समापन#
#हरदोई: टड़ियावां- ब्लॉक संसाधन केंद्र टड़ियावां पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार के दिशा-निर्देशन में चल रहे बुनियादी भाषा व गणित सम्बन्धी प्रशिक्षण का समापन 29 फरवरी को हो गया। सभी प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ाने वाले 500 शिक्षकों को पांच चक्रों के तहत कुल 10 बैचों में यह प्रशिक्षण दिया गया। ब्लॉक स्तरीय सन्दर्भदाता अभिषेक मिश्र, विवेक गुप्ता, बीना वर्मा, रुचि शुक्ला व सुशील कुमार द्वारा विभिन्न सत्रों के तहत शिक्षक संदर्शिका व शिक्षक निर्देशिका से भाषा व गणित के बेहतर प्रयोग करने को समझाया गया। इसके साथ ही निपुण लक्ष्य ऐप, निपुण संवाद व दीक्षा ऐप के प्रयोग करने के तरीके को समझाया गया। निपुण विद्यालय बनाये जाने हेतु किस प्रकार सुनियोजित तरीके से कार्य करना है इस पर भी विस्तार से बताया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार ने कहा कि विद्यालय जाकर सभी लोग बच्चों के बीच इन सिखायी गई चीजों पर बेहतर तरीके से कार्य करें। अंत मे सभी उपस्थित लोगों को निपुण शपथ दिलाकर शिक्षक प्रशिक्षण पोस्ट एसेसमेंट भरवाया गया#
No comments