#हरदोई:- संडीला- डिजिटिलाइजेशन के विरोध में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर सौपा ज्ञापन#
#हरदोई:- संडीला- डिजिटिलाइजेशन के विरोध में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर सौपा ज्ञापन#
#हरदोई: संडीला- ऑनलाइन उपस्थिति एवं डिजिटिलाइजेशन के विरोध में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सण्डीला में ज्ञापन देने हेतु भारी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित हुए।परंतु खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के अपने मूल ब्लॉक कोथावां में उपस्थित होने के कारण ज्ञापन ब्लॉक लिपिक सत्येंद्र कुमार के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारी को प्रेषित किया गया।जिसमें मुख्य रूप से सरकार द्वारा प्रदत्त टैबलेट को सक्रिय करने हेतु सिम कार्ड उपलब्ध कराए जाने एवं शिक्षकों को 31 दिन का उपार्जित अवकाश, अर्ध आकस्मिक अवकाश की मांग पूर्ण न किये जाने तक विरोध जारी रखने का निर्णय लिया गया। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से तहसील प्रभारी पवन कुमार शुक्ल, ब्लॉक अध्य्क्ष देवेंद्र कुमार बाजपेई, संघर्ष समिति के अध्यक्ष मो. हारून,ब्लॉक मंत्री शैलेन्द्र कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र वीर सिंह, उपाध्यक्ष नुरुल हसन, मो. नईम, दुर्गेश जायसवाल, महिला उपाध्यक्ष रश्मि मिश्रा, अर्पी वर्मा के साथ साथ सोमनाथ ऋषीश्वर, हरीराम गुप्ता, निहाल अहमद, सौम्या मिश्रा, सुमन वर्मा, रामहंस यादव, अमित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने प्रतिभाग किया#

No comments