#हरदोई:- पिहानी- प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की मौत की साज़िश पति को उतारा मौत के घाट#
#हरदोई:- पिहानी- प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की मौत की साज़िश पति को उतारा मौत के घाट#
#हरदोई: पिहानी- कोतवाली पिहानी क्षेत्र के जहानी खेड़ा चौकी के अंतर्गत मनिकापुर गांव निकट बाजार के पास युवक प्रमोद शुक्ला निवासी चौबिया थाना पसिगवा खीरी का शव झाड़ियों में पड़ा मिला था।मृतक प्रमोद शुक्ला की पत्नी प्रीति देवी की तहरीर पर एक्सीडेंट का मुकदमा 12 नवंबर 2023 को लिखा गया था।पुलिस ने जब इसकी जांच की तो सच्चाई ने सबको चौंका दिया जांच में पता चला कि हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है।पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक युवक की पत्नी का उसके दोस्त के साथ अवैध संबंध थे इसी के चलते युवक की हत्या की गयी।इस मामले में कोतवाली पिहानी के इंस्पेक्टर धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि थाना पसिगवा खीरी की निवासी प्रीति ने अपने प्रेमी सर्वेश के साथ मिलकर अपने पति प्रमोद शुक्ला की हत्या कर शव पिहानी के मनिकापुर के पास फेंक दिया था#
#पुलिस के अनुसार सर्वेश हिस्ट्रीशीटर है। सर्वेश की प्रमोद से दोस्ती होने के कारण उसके घर आना जाना था। इस बीच उसका प्रीति से अवैध सम्बन्ध हो गए।पुलिस के अनुसार जब प्रमोद को दोनों पर शक हुआ तो उसने प्रीति के साथ मारपीट की। इससे बात से नाराज प्रीति ने प्रेमी सर्वेश के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की योजना बना डाली। सुत्र सर्वेश और प्रमोद दोनों सआदतनगर मेला देखने आए। लौटते समय रास्ते में दोनों ने शराब पी। फिर दोनों के बीच प्रीति को लेकर दोनों में विवाद हुआ तो सर्वेश ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।पुलिस के अनुसार प्रीति ने शव की शिनाख्त कर सिर्फ हादसे का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुयी उसके बाद पुलिस जांच में जुट गई थी। इस दौरान प्रीति और सर्वेश की फोन कॉल को भी खंगाला गया तो शक और मजबूत हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिय#

No comments