Breaking News

#हरदोई:- पिहानी पुलिस तीसरी आंख से नगर की कर रही निगरानी/ कोतवाल#


#हरदोई:- पिहानी पुलिस तीसरी आंख से नगर की कर रही निगरानी/ कोतवाल#

#हरदोई: पिहानी- पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी के निर्देश पर पिहानी पुलिस ने ऑपरेशन दृष्टि के अंतर्गत तीसरी आंख से पूरे नगर की निगरानी कर रही है। गोपामऊ चुंगी पर एक चारों ओर घूमने वाला ड्रोन कैमरे के साथ कुल पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिले में सबसे पहले पिहानी पुलिस की ओर से पहल की गई है#

#इंस्पेक्टर धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे का कंट्रोल पुलिस के पास रहेगा ड्रोन कैमरे से वह अपने मोबाइल फोन से खुद कस्बे की मॉनिटरिंग कर रहे हैं#

#चारों ओर घूमने वाले कैमरे से पूरे नगर चो का वीडियो रिकॉर्डिंग हो रही है यही नहीं चार अन्य सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं जो हरदोई रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोड पर व कटरा बाजार रोड सहित सभी प्रमुख मार्गो की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से हो रही है,इंस्पेक्टर धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लग जाने से अपराध पर नियंत्रण होगा और खुराफाती तत्वों सहित साइकिल चोर,शोहदों, लफंगों पर पुलिस  कैमरों से नजर रहेगी कैमरे 24 घंटे एक्टिव रहेंगे पुलिस को इससे सहायता मिलेगी, इंस्पेक्टर धर्मदास सिद्धार्थ सभी से अपील करते हुए कहा इसी के साथ में रोड पर रहने वाले सभी व्यापारी व अन्य लोग अपनी दुकान या मकान के सामने कैमरे लगवा ले तो पुलिस को अपराध रोकने में और अपराधी तक पहुंचने में बहुत अधिक सहायता मिलेगी#

No comments