#हरदोई:- माधोगंज- प्रेस वार्ता में सांसद विधायक ने की विकसित भारत विषय पर चर्चा#
#हरदोई: माधोगंज- कस्बे के एक गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान लोकसभा 32 मिश्रिख क्षेत्र के सांसद अशोक रावत ने चुनाव के पहले मीडिया से मुखातिब होकर भाजपा के संकल्प पत्र में क्षेत्र की समस्याओं को जोड़ने के लिए सुझाव मांगे। उन्होंने कहा लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ से जुड़े लोगों से रूबरू होकर आगामी चुनाव की शुरुआत हो रही है। 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती के उत्तरकुंजी व आरक्षण मामले में हो रही देरी को लेकर कहा कि सरकार ने अलग-अलग स्तर से प्रयास कर रही है विवादित मामले जल्द ही हल होने वाले है रोजगार को लेकर अहम कदम उठाए जा रहे हैं। माधौगंज व बाबटमऊ सीएचसी में डॉक्टरों की तैनाती को लेकर बताया कि डॉक्टर कम हैं इसलिए स्टॉफ से काम लेना पड़ रहा है जल्द ही इस मसले का हल निकलेगा। ससुर दामाद के चुनावी ताल ठोकने को लेकर हो रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि वह हमारे रिश्तेदार नही है ऐसे तो दूर के सम्बन्ध समाज में रहते ही हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत मोदी गारन्टी के तहत लोगों से सुझाव मांगे जा रहे हैं विकास की योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार संजीदा रही है कार्यकर्ताओं के जरिए लोगों की समस्याएं मुख्य पटल तक पहुंचेगीं जिनका निदान किया जाएगा मौजूद लोगों की समस्याओं पर कहा कि माधौगंज नगर में जलभराव की समस्या को लेकर प्रयास किए जाएंगे जिससे लोगों को निजात मिल सके।क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने भी भाजपा की उपलब्धियों को विस्तार से बताया इस मौके पर भाजपा नेता अशोक सिंह, अभय शंकर शुक्ला चुनाव प्रभारी संजय सिंह गुड्डू,रमेश वर्मा, संयोजक नवल माहेश्वरी, उमेश माहेश्वरी, रामनन्दिनी वर्मा, मंगतराम, नीरज गुप्ता, शिवराज सिंह, शैलेन्द्र सिंह गौरी शंकर पाल, आदि सहित पार्टी के कार्यकर्ता व मीडिया से जुड़े लोग मौजूद रहे#

No comments