Breaking News

#हरदोई:- टोडरपुर- महाशिवरात्रि के पर्व पर हजारो श्रद्धालुओ ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक#


#हरदोई:- टोडरपुर- महाशिवरात्रि के पर्व पर हजारो श्रद्धालुओ ने शिवलिंग पर किया जलाभिषेक#

#हरदोई: टोडरपुर- जिला मुख्यालय से 15 किलो मीटर दूरी पर स्थित बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अन्तर्गत प्राचीन शिव संकट हरण सकाहा मन्दिर में हजारो श्रद्धालुओ ने जलाभिषेक किया।फागुन मास के कृष्ण पक्ष की महाशिव रात्रि पर्व पर हजारो भक्तो ने शिवलिंग पर जल, दूध तथा प्रसाद चढाकर अपने परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की यहां देर रात 12 बजे से ही भक्तों की लंबी लाइन लगना शुरू हो जाता है।इस दौरान मंदिर में पुलिस का कदम-कदम पर पहरा रहता है साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी मंदिरों की निगरानी की जाती रही। यहां भक्तों के आने और जाने के लिए बैरिकेडिंग भी लगाए गए हैं।शिवालय तक पहुंचने में भक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए घंटों लाइन में लग कर इंतजार किया और शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, आदि से भगवान का अभिषेक कर उनका श्रृंगार किया।इस मन्दिर परिसर के चारों तरफ विशाल मेला लग जाता है मन्दिर प्रबन्धक कमेटी द्वारा महाशिव रात्रि के पावन अवसर पर विभिन्न सास्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया है बेहटा गोकुल थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि यह प्राचीन मंदिर है यहाँ हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं जिनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्र के तीन थानों की पुलिस मौजूद रही साथ ही पुलिस अधीक्षक हरदोई केशव चंद्र गोस्वामी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए भगवान शिव पर जलाअभिषेक कर दर्शन किए#

No comments