#हरदोई:- पिहानी- धरती का भगवान है अन्नदाता,फिर हक देने से क्यों डरती सरकार#
#हरदोई:- पिहानी- धरती का भगवान है अन्नदाता,फिर हक देने से क्यों डरती सरकार#
#हरदोई: पिहानी- भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश कार्यालय पर बैठक के दौरान निष्पक्ष निडर किसान नेता खालिद खां ने कहा कि आज किसानों को आवारा पशुओं से सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। किसान रो रहा है लेकिन सरकार को किसानों के आंसू नहीं दिखाई दे रहे हैं।आज किसानों को अपना हक मांगना भारी पड़ रहा है। बताया कि इन दिनों दिल्ली में एम एस#
#पी,दवाई,कर्ज,पानी,शिक्षा,भारी भरकम जी एस टी सहित कई मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान पुलिस ने रबर की गोलियां चलाईं,चोरों की तरह रात को पानी बरसाया,लाठियां भांजी पुलिस की ऐसी क्रूरता को सरकार मूक दर्शक बनी देख रही है।इधर किसान अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहे है।सरकारी जमीनोंपर भू माफियाओं ने अवैध कब्जे किए हुए हैं अवगत कराने के बाद भी राजस्व विभाग कार्यवाही के बजाए भू माफियाओं पर मेहरबान है। भूमि के मामलों में सख्त मनाही के बावजूद पुलिस हस्तक्षेप कर देती है और कर रही है। योजनायें कागज पर चलती हैं। सभी योजनाएं फिसड्डी साबित हुई।कहा कि बेरोजगारों को गुमराह किया जा रहा है फर्जी नौकरियां निकालकर।आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब खुले शौच जाने को मजबूर,टूटे फूटे मकानों में जिंदगी मौत का खेल खेल कर जिंदगी जीने को मजबूर है।किसान अपनी मर्जी अपनी पसंद का कपड़ा,खाना, मकान कुछ भी नहीं कर पा रह है। किसान नेता खालिद खां ने कहा कि सरकार किसानों की सभी मांगों को पूरा करे अन्यथा संयुक्त किसान मोर्चा ईंट से ईंट बजाने का कार्य करेगा। सरकार महिलाओं के सम्मान का ढिंढोरा पीटती है। लेकिन सम्मान न तो सरकार दे रही और न ही अधिकारी। आज भी महिलाएं न्याय के लिए दर दर भटक रहीं हैं। प्रदेश अध्यक्ष का आरोप है कि यहां तक कि पुलिस जबरन घरों में घुसकर महिलों को पीटती है। शिकायत करने पर भ्रष्ट अधिकारी कहते है की ये पुलिस पर आरोप फर्जी लगाया जा रहा जांच का नाम देकर मामले को खत्म कर दिया जाता है। मजबूरन गरीबों को माननीय न्यायालय का सहारा लेना पड़ता है। विकास खंड पिहानी क्षेत्र के ग्राम सरेहंजु में जिलाध्यक्ष प्रशांत दीक्षित के नेतृत्व में हुई किसान पंचायत में किए गए वादों को अभी तक अधिकारियों ने पूरा नहीं किया#

No comments