Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- विकास खण्ड टड़ियावां में सम्पन्न हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता#


#हरदोई:- टड़ियावां- विकास खण्ड टड़ियावां में सम्पन्न हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता#

#हरदोई: टड़ियावां- उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने, प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान/गणित एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा "राष्ट्रीय आविष्कार अभियान' कार्यकम संचालित किया जाता है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत 06 मार्च को जनपद हरदोई के विकास खण्ड टड़ियावां के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार के दिशा-निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विकास खण्ड टड़ियावां के प्रत्येक उच्च प्राथमिक एवं संविलियन विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 में पढ़ने वाले 6-6 बच्चों ने प्रतिभाग किया। डायट मेंटर उमेश चंद्र व विज्ञान क्विज प्रतियोगिता की नोडल एआरपी रुचि शुक्ला द्वारा प्रश्नपत्रों का निर्माण कर कार्यक्रम की रूपरेखा बनायी गई। प्रतियोगिता के आयोजन में एआरपी विवेक गुप्ता, अभिषेक मिश्र व बीना वर्मा ने सहयोग किया। विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों मे किया गया। प्रथम चरण में बहुविकल्पीय प्रश्न, द्वितीय चरण में बहुविकल्पीय व लघु उत्तरीय प्रश्न व तृतीय चरण में बच्चों का साक्षात्कार लेकर प्रश्न किये गए। इसके बाद बच्चों को व शिक्षकों को लंच व जलपान भी कराया गया। कक्षा 8 में उच्च प्राथमिक विद्यालय भैंसरी के आयुष ने प्रथम, संविलियन विद्यालय शाहपुर मुग़ल के आदित्य ने द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरगावां की अंशिका ने तृतीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय नौरंगपुर के वीरेश पाल ने चतुर्थ व संविलियन विद्यालय शाहपुर मुग़ल के हर्षवर्धन ने पंचम स्थान प्राप्त किया। यह सभी बच्चे जिला स्तर पर आयोजित होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में अपने-अपने विज्ञान मॉडल के साथ प्रतिभाग करेंगे।अन्य अच्छा प्रदर्शन करने वालों में उच्च प्राथमिक विद्यालय पूराबहादुर के समर व राधिका एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय भैंसरी के अंकुल, आदेश व सत्यम शामिल रहे। इन सभी को ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में शीघ्र प्रमाण पत्र व मोमेंटो के साथ सम्मानित भी किया जाना है। इसके बाद विज्ञान क्विज़ प्रतियोगिता में शीर्ष 100 स्थान पाने वालों को जल्द ही एक्स्पोजर विजिट के लिए भी ले जाया जायेगा। जिससे बच्चों के अंदर विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ने के साथ ही अवलोकन कर समझने की शक्ति का विकास हो। खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित कर मेहनत व अच्छे मॉडल के साथ जिला स्तर पर प्रतिभाग करने को कहा#

No comments