#हरदोई:- पिहानी- स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के ब्रांड एम्बेसडर बने आदर्श सिंह#
#हरदोई:- पिहानी- स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के ब्रांड एम्बेसडर बने आदर्श सिंह#
#हरदोई: पिहानी- नगर पालिका परिषद पिहानी जनसंख्या पैंतालिस हजार कैटेगरी में 18वीं रैकिंग हासिल की। 2022 की तुलना में रैंकिंग में 11 अंकों का सुधार आया है। भारत सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के आंकड़े जारी कर दिए। इस सर्वेक्षण में पिहानी को 18वां स्थान हासिल हुआ। इसी क्रम में पिहानी नगर पालिका की सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें सन 2024 के स्वच्छ सर्वेक्षण में अब्बल आने की बात कही गई#
#स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में नगर पालिका ने 45000 जनसंख्या कैटेगरी में 18वीं रैकिंग हासिल की। 2022 की तुलना में इस बार पिहानी की रैंकिंग में 11 अंकों की बड़ी छलांग लगाई। सन 2011 में पिहानी की जनसंख्या 36014 थी।जहां पिछली रैंकिंग नगर पालिका 29वें स्थान था, इस बार 18वें नंबर पर पहुंचा#
#इस मौके पर नगर पालिका के ईओ अमित कुमार सिंह ने कहा कि तीन अलग-अलग कैटेगरी सर्विस लेवल प्रोग्रेस सर्टिफिकेशन, और सिटीजेन वॉयस के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण हुआ था। जिसमें कुल 9500 अंकों में 6409.57 अंक नगर पालिका को मिले हैं। जो कुल परसेंट का 67.46 फीसदी है। उन्होंने बताया कि 2022 में पिहानी नगर पालिका को 7500 अंकों में 55.53 फीसदी यानि 4165.43 अंक मिले थे। इसी संबंध में नगर पालिका परिषद कार्यालय सफाई कर्मी,कर्मचारी सफाई सुपरवाइजर की कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में सभी लोगों ने सन 2024 में टॉपर रहने की बात कही। इस मौके पर गोपाल कृष्ण अवस्थी ,अश्विनी वाजपेई ,संजय कुशवाहा , अमित जोशी ,अशोक कुमार ,आदि लोग मौजूद रहे#

No comments