#हरदोई:- टोडरपुर- महीनों से पड़े मोटे पत्थर पर गुजरने को विवश राहगीर#
#हरदोई:- टोडरपुर- महीनों से पड़े मोटे पत्थर पर गुजरने को विवश राहगीर#
#हरदोई:- टोडरपुर- विकासखंड टोडरपुर क्षेत्र के पी डब्ल्यू डी के तहत हो रहे सड़क निर्माण को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश छाया हुआ है आए दिन क्षेत्र के लोगों को कई मुसीबतो का सामना करना पड़ रहा है।मामला करवा रोड से लेकर अहेमी गाव तक जाने वाले रोड का जिसकी लंबाई लगभग 10 किलोमीटर है जिस पर ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो रहा है मोटे पत्थर पड़े होने के कारण आए दिन वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं यह क्षेत्र का मुख्य रास्ता है ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अगर जिम्मेदारों द्वारा सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं कराया गया तो इसका नतीजा आगामी चुनाव में देखने को मिल जाएगा महीनों से टूटे रोड को लेकर हम किसान लोग बहुत परेशान हैं बड़े-बड़े पत्थर पड़े होने के कारण निकलना मुश्किल हो रहा है आए दिन घटनाएं पर घटनाएं होती जा रही हैं जिसको कोई उच्च अधिकारी देखने बा सुनने नहीं आता है कान में तेल डालकर बैठे हैं जो हम किसानों की समस्या को देख सकें यह राहगीरों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत है क्योंकि इस रोड से गुजरने वाले राहगीर व वाहन चालक अत्यधिक परेशान हैं#

No comments