#हरदोई:- पाली- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी हुई मौत#
#हरदोई:- पाली- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी हुई मौत#
#हरदोई: पाली- थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने शनिवार को फाँसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है#
#जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह को थाना क्षेत्र के ग्राम खैरापुरा थाना पाली निवासी रविंद्र (40) पुत्र प्यारेलाल ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर छप्पर में रस्सी बांधकर गले में फाँसी का फंदा लगा लिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। बेटा की उम्र लगभग आठ वर्ष तथा बेटी की उम्र लगभग पाँच वर्ष हैं। मृतक की पत्नी की बीमारी के चलते करीब पांच वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। अनाथ हो चुके दोनों बच्चों का रो -रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक युवक बच्चों के भरण पोषण के लिए दिल्ली में मजदूरी करता था तथा एक सप्ताह पूर्व ही दिल्ली से अपने घर (गांव) वापस आया था। सूत्रों के मुताबिक मृतक युवक शराब का आदी था। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस में निरीक्षक वहीद अहमद, उपनिरीक्षक रमेश चंद्र,उपनिरीक्षक मृत्युंजय प्रताप सिंह मय फोर्स मौके पर मौजूद रहे#

No comments