#हरदोई:- भाजपा नेता अजय नरेश यादव बने प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष#
#हरदोई:- भाजपा नेता अजय नरेश यादव बने प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष#
#हरदोई: मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल, यूपी के पूर्व सीएम स्व. रामनरेश यादव के पुत्र भाजपा नेता अजय नरेश यादव प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति में प्रदेश अध्यक्ष बने है।अजय नरेश यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।उन्हें उप्र सरकार में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता दिलाकर स्वागत किया है।वहीं दूसरी ओर प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने श्री यादव की समाज सेवा,हिन्दू धर्म एवं राष्ट्र के प्रति अटूट आस्था को देखते हुए उन्हें अपना प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर समिति के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं ज्ञापित की हैं।उनका मानना है कि श्री यादव के नेतृत्व से समिति को विस्तार एवं बल मिलेगा#
No comments