#हरदोई:- व्यय प्रेक्षकों ने ली बैठक#
#हरदोई:- व्यय प्रेक्षकों ने ली बैठक#
#हरदोई: आज विवेकानंद सभागार में व्यय प्रेक्षकों व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में चुनाव में व्यय के सम्बन्धी मामलों पर बैठक हुई। प्रेक्षकों ने एफएसटी टीमों द्वारा अब तक की गयी कार्रवाई की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अब तक हुए सीजर के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने सी विजिल पर अब तक प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में बताया। व्यय प्रेक्षक श्रीकांत ने कहा कि कैश लाने व ले जाने के सम्बन्ध में चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन किया जाये। अवैध मदिरा के मामले में तत्काल कार्रवाई की जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि उनकी टीम पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। जनपद में चुनाव पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जायेगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे#
No comments