#हरदोई:- श्रीकृष्ण जन्म सेवा दल ने कई मंदिरो में किया हनुमान चालीसा व् सुन्दर कांड का पाठ#
#हरदोई: हनुमान जन्मोस्तव के पवित्र अवसर पर अपने उनचासवे मंगलपाठ के क्रम में श्री कृष्ण जन्म सेवा दल के सदस्यों ने भक्त प्रहलाद नगरी हरदोई के कई अन्य मंदिरो में एक साथ हनुमान चालीसा पाठ व् प्रभु राम जी के भजन कर माहौल को हनुमान मय बना दिया।श्री कृष्ण जन्म सेवा दल के सदस्यों ने श्री गणेश साईं मंदिर विभूति नगर, श्री शिव मंदिर कांशीराम कालोनी, आवास विकास पार्क, श्री खाटू श्याम मंदिर रेलवेगंज, श्री महादेव मंदिर ग्राम काईमाऊ तथा श्री महावीर मंदिर गंज जलालाबाद मल्लावां में सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ कर माहौल को भक्ति पूर्ण बना दिया#
#महिला प्रकोष्ठ जिला प्रमुख विनीता पांडे के नेतृत्व में श्री गणेश साईं मंदिर विभूति नगर में बहनों ने काफी संख्या में भाग लेकर हनुमान चालीसा, सुन्दर कांड व् आरती के साथ बजरंगबली जी का गुणगान किया।महिला जिला प्रमुख विनीता पांडेय ने कहा कि सनातन राष्ट्र तभी संभव है जब हर घर में हनुमान चालीसा पाठ के स्वर गूंजे इस मौके पर महिला संगठन की सुधा गुप्ता,अनीता मिश्रा, सोनिका गुप्ता, शशि गुप्ता, मनु गुप्ता,आशा त्रिपाठी, आरती गुप्ता,रानी शुक्ला,मनोज शुक्ला,प्रभाकर पांडे,आर के बाजपेई, अनिल मिश्रा आदि ने सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ किया#
#वहीं महिला जिला सचिव अंजलि सिंह#
#के नेतृत्व में आवास विकास कालोनी में लोगो ने काफी संख्या में भाग लेकर बागेश्वर धाम की प्रेरणा मे चल रहे 121 करोड़ हनुमान चालीसा के क्रम में 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।इस मौके पर अभिषेक गुप्ता, लक्ष्मी कांत मिश्रा, मधु गुप्ता, मंजू मिश्रा, लक्ष्मी मिश्रा, संगीता सिंह आदि सदस्य शामिल रहे#
#महिला जिला युवा सह प्रभारी संध्या श्रीवास्तव के नेतृत्व में कांशीराम कालोनी में स्थित श्री शिव मंदिर पर लोगो ने काफी संख्या में भाग लेकर सुन्दर कांड के साथ 5 बार हनुमान चालीसा राम स्तुति ,बजरंग बाण आरती के साथ सुंदर कांड का पाठ किया।इस मौके पर महिला युवा संगठन की पुष्पा श्रीवास्तव, गीता शर्मा, रीता गुप्ता, मधु गुप्ता, रजनी कटियार, अनीता कटियार, उमाकांति त्रिवेदी, कल्पना शर्मा, बेबी कश्यप, पूजा शर्मा, ज्योति सिंह, नैंसी कश्यप, संगीता कश्यप, अनीता कश्यप, पिंटू कश्यप, शिवम्, अमन कटियार, दीपक कश्यप, नितिन, राज शर्मा, सचिन, धीरज शर्मा व् अमन सक्सेना आदि मौजूद रहे#
#महिला प्रभारी मंजू गुप्ता के नेतृत्व में श्री खाटू श्याम मंदिर रेलवेगंज में भजन गायक वेद प्रकाश गुप्ता राजू ने सभी को हनुमान चालीसा व् हनुमान अष्ठक का पाठ करवाया पुजारी विश्वास पाठक व् पंडित रवि शंकर मिश्रा ने आरती व् पूजन अर्चन संपन्न कराया।इस मौके पर श्री कृष्ण सेवा दल के जिला प्रमुख अविनाश मिश्रा,विजय अग्रवाल, जिला महा सचिव गौरव अग्रवाल, बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष रेशमा गुप्ता, नीलम जिंदल, पंकज गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, वीरेंदर गुप्ता, अंशिका अग्रवाल, मुस्कान अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल आदि मौजूद रहे#


No comments