#हरदोई:- संडीला- मलेरिया दिवस पर रोग से बचाव की दी जानकारी#
#हरदोई:- संडीला- मलेरिया दिवस पर रोग से बचाव की दी जानकारी#
#हरदोई:- संडीला- मच्छर जनित मलेरिया के विषय में सीएचसी पर लोगों को विस्तार से जानकारी दी गयी। मलेरिया दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ० शरद वैश्य ने बताया कि मलेरिया एक परजीवी के कारण होने वाली एक गंभीर बीमारी है जो फीमेल एनाफिलीस मच्छर काटने से फैलती है। इस रोग में पीड़ित व्यक्ति को तेज बुखार के साथ अत्यधिक कमजोरी का अनुभव होता है। बुखार के अलावा ठंड लगना, सिर दर्द, उल्टी, मांसपेशियों में दर्द, पेट दर्द और थकान मलेरिया के लक्षण हैं। उन्होंनें कहा कि सीएसी संडीला पर सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यदि किसी व्यक्ति में इस प्रकार के लक्षण हों तो बिना समय गवांए वह चिकित्सालय आकर चिकित्सकों से संपर्क कर सकता है। चिकित्सालय में समस्त सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं#

No comments