#हरदोई:- सवायजपुर- पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने निकाला मार्च#
#हरदोई:- सवायजपुर- पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने निकाला मार्च#
#हरदोई: सवायजपुर- क्षेत्र के अनंगपुर में मंडल कार्यालय पर शनिवार को भाजपा ने 45वां स्थापना दिवस मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस पर अपने-अपने घरों की छत पर पार्टी का झंडा फहराया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंडल कार्यालयमें डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मंडल अध्यक्ष ने पार्टी का ध्वजारोहण किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुल्तानपुर चौराहे से मुर्तजानगर देवी मंदिर तक पार्टी का झंडा व टोपी पहनकर मार्च निकाला।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जैनेन्द्र प्रताप सिंह और भाजपा नेता श्याम सिंह ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि छह अप्रैल 1980 को अस्तित्व में आई भाजपा ने एक लंबा सफर तय कर लिया है। कभी दो सीटों पर सिमटने वाली पार्टी अब पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में है। केंद्र और राज्य की जन कल्याण योजनाएँ समाज के हर तबके तक पहुंची है।इस बार भाजपा की सीटों की निश्चित तौर पर चार सौ पार पहुंचेगी इसमें कोई संदेह नही है।सभी कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत कर तेरह मई को मतदान के दिन प्रत्येक व्यक्ति से भाजपा को बोट देने का निवेदन कर बोट डलवाएं।इस मौके पर सुधीर, रोहित, धीरेन्द्र सिंह,अनूप सिंह, राजीव सिंह, प्रीतेश दीक्षित, प्रमोद सिंह, वीपी यादव, अनमोल दीक्षित, लल्ला सिंह, पोलू सिंह, अरुण दीक्षित, गौरव दीक्षित, भगवान दीक्षित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे#
No comments