Breaking News

#हरदोई:- मल्लावां- कथा सुनने की अथवा भक्ति करने की कोई अवस्था नही होती जब मन लग जाये वही असली अवस्था है/ आचार्य#


#हरदोई:- मल्लावां- कथा सुनने की अथवा भक्ति करने की कोई अवस्था नही होती जब मन लग जाये वही असली अवस्था है/ आचार्य#

#हरदोई: मल्लावां- मोहल्ला श्यामपुर स्थित बाबा गौरी शंकर धाम में समाजसेवी विनीत त्रिपाठी द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ में राधा माधव वैदिक सत्संग सेवा समिति के अध्यक्ष कथा व्यास आचार्य जितेंद्र कृष्ण मिश्र ने श्रीमद्भागवत कथा में तृतीय दिवस की पावन कथा में बताया ध्रुव चरित्र हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन जाये तो जीवन में फैली कुविचार की धारा की दिशा सुविचार के रूप में बदल जाये कथा सुनने की भक्ति करने की कोई उम्र नही होती जब कथा में भक्ति में आनन्द आने लगे तब समझ लो हमारा मार्ग सही है।ध्रुव जी ने 5 वर्ष की अवस्था में 5 महीने की तपस्या में ब्रम्ह का साक्षात्कार कर लिया।पुरंजन की कथा हम सब जीवधारियों की कथा है अजामिल की कथा के माध्यम से बताया कि हम सबको अपने धार्मिक होने का भक्तिसम्पन्न होने पर अभिमान नही करना चाहिए प्रह्लाद की कथा के माध्यम से बताया कि माँ अपने बच्चों को गर्भावस्था में ही अच्छे संस्कार दे सकती है प्रह्लाद ने मां के गर्भ में ही अच्छे संस्कार प्राप्त किये जिसका परिणाम ये रहा कि प्रह्लाद ने अपने भक्तिमार्ग के बल पर पिता का भी उद्धार करवा दिया#

#गज ग्राह की कथा गृहस्थाश्रम में चल रहे द्वंद की कथा है ।श्री राम कथा के माध्यम से बताया कि भगवान श्री राम हमारे आदर्श है त्याग की पराकाष्ठा है। पंडित दीपक शुक्ला , ऋषभ दीक्षित, गोपाल तिवारी एवं शिव शंकर तिवारी ने विधि विधान पूर्वक व्यास पूजन कराया#    

#चित्रकूट से पधारे रमाकान्त तिवारी ,बांसुरी से संगत कर कर रहे अभिषेक मिश्रा जौनपुर ,बैंजो पर संगत कर रहे राम सागर मिश्रा चित्रकूट ,तबले पर संगत कर रहे कृष्ण कान्त मिश्रा पैड पर संगत कर रहे अंकुश वाजपेयी लखीमपुर ने कई सुंदर भजनों के माध्यम से श्रोतागणों को भाव विभोर किया#

#इस मौके पर मुख्य यजमान अशोक कुमार तिवारी व आयोजक विनीत त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों एवं भक्तगणों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश पाठक ,गौरव पाठक, प्रकाश चंद गुप्त, विपिन सोनी,रमन त्रिपाठी , रामकुमार गुप्ता ,महेश गुप्ता ,छोटे गुप्ता, अम्बुज दीक्षित, अनुज कुमार सिंह विधानसभा समन्वयक ,बेबी गुप्ता , अभिषेक त्रिपाठी, सियाराम अर्कवंशी, सत्य प्रकाश शुक्ला, मुरारी मिश्रा, आयूषत्रिपाठी,अनूप मिश्रा , रामकिशन अर्कवंशी, सहित सैकड़ो की संख्या में श्रोता गण मौजूद रहे#

No comments