Breaking News

#हरदोई:- बिलग्राम- गढ्ढों और बारिश के गन्दे पानी से गुजरेंगे भोले के भक्त, मुख्यमंत्री ने दिए थे 15 जुलाई तक गड्ढे भरवाने के आदेश#


#हरदोई:- बिलग्राम- गढ्ढों और बारिश के गन्दे पानी से गुजरेंगे भोले के भक्त, मुख्यमंत्री ने दिए थे 15 जुलाई तक गड्ढे भरवाने के आदेश#

#हरदोई: बिलग्राम- सूबे के मुख्यमंत्री के 15 जुलाई तक सभी सड़कों को गड्‌ढामुक्त करने के निर्देश कुछ अभियंताओं ने हवा में उड़ा दिए हैं। वहीं, संबंधित अधिकारियों को भी सही जानकारी नहीं दी गई। यही कारण रहा कि कागजों में कांवड़ मार्ग चकाचक हैं। जबकि, हकीकत में गड्‌ढायुक्त सड़कें कांवड़ियों के लिए मुसीबत साबित होंगी। संबंधित विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था कि सभी कांवड़ मार्ग दुरुस्त करा दिए गए हैं जब बिलग्राम से गुजर रहे कांवड़ यात्रा मार्ग को देखा गया तो जमीनी हकीकत सामने आई। बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला रफैयत गंज से जाने वाला मार्ग पर खाना पूर्ति तक नहीं की गई और अब कावरियों को अब कंकड़ और पत्थर के बीच से होकर गुजरना पड़ेगा। जब मोहल्ला रफैयत गंज स्थित प्राचीन शिवाला मंदिर से जब गंगा नदी ओर बढ़ेंगे तो थोड़ी थोड़ी कुछ ही दूरी पर गड्डा है, जिसमें गंदा पानी भरा अगर अचानक कोई वाहन गुजरे और कांवड़िये सड़क पर हों तो छींटे पड़ेंगे। यह स्थिति तब है जब शासन और प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा के मार्गों को गड्ढामुक्त करने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं।वही बिलग्राम कस्बे से हरदोई जाने वाले मार्ग की दयनीय स्थिति बनी हुई हैं मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सड़क मे जो गढ्ढे थे उनमें राबिस मिट्टी जिसमे रोड़ी होती हैं उसको सड़क के गढ्ढों में डलवाकर सड़कों पर पीडब्ल्यूडी की निगरानी गड्ढे भरवाने के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। वैसे भी सभी सहायक व अवर अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के मार्गों को गड्ढा मुक्त बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं#

No comments