Breaking News

#हरदोई:- भरखनी- गहरे नाले में डूब कर बालक की हुई मृत्यु#


#हरदोई:- भरखनी- गहरे नाले में डूब कर बालक की हुई मृत्यु#

#हरदोई: भरखनी- पचदेवरा-पचदेवरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैकपुर निवासी करन पुत्र विपिन राठौर उम्र लगभग 10 वर्ष अपनी भैंस को लेकर चराने गया था। भैंस को चराते चराते भैंस नाले के गहरे पानी में चले गई, करन भैंस को निकालने के लिए नाले में उतर गया, चुंकि करन को तैरना नहीं आता था, तो वह वह नाले में डूबने लगा। उसके भाई ने शोर मचाया, शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर आए, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार करन को तैरना नहीं आता था। घटना की सूचना पाकर पचदेवरा थाना प्रभारी रमेश चंद्र पांडे मौके पर पहुंचे, और नायाब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा भरवा कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। घटना की सूचना मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। पिछले साल भी इसी नाले में चार बच्चों की डूब कर दुखद मृत्यु हो गई थी। और इस वर्ष भी एक मासूम की अनायास ही जान चली गई। घटना की सूचना मिलने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है#

No comments