Breaking News

#हरदोई:- विकास खण्ड टड़ियावां के ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ निपुण सम्मान समारोह#


#हरदोई:- विकास खण्ड टड़ियावां के ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ निपुण सम्मान समारोह#

#सत्र 2024- 25 में भी निपुण विद्यालय बनाये रखने के लिये किया गया प्रेरित#

#हरदोई के विकास खण्ड टड़ियावां के ब्लॉक सभागार में 26 जुलाई को इंचार्ज अध्यापक बैठक के साथ निपुण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सत्र 2023-24 में डी.एल.एड. प्रशिक्षुओ द्वारा एआरपी व शिक्षक संकुल के चयनित विद्यालयों का निपुण आकलन किया गया। जिसमें विकास खण्ड टड़ियावां के 17 विद्यालयों ने निपुण विद्यालय के मानको को प्राप्त किया। इन विद्यालयों के समस्त स्टॉफ को खण्ड शिक्षा अधिकारी टड़ियावां अनुज कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विकास खण्ड टड़ियावां में सबसे अधिक एआरपी अभिषेक कुमार मिश्र के चयनित 10 विद्यालयों में से 06 विद्यालयों ने निपुण विद्यालय के मानकों को प्राप्त किया। इसके बाद एआरपी बीना वर्मा के चयनित 10 विद्यालयों में से 05 विद्यालयों ने निपुण विद्यालय के मानकों को प्राप्त किया। एआरपी अभिषेक कुमार मिश्र व बीना वर्मा को भी खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सत्र 2024-25 की निपुण योजना भी साझा की गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि हम सभी को अपने-अपने विद्यालय को निपुण बनाते हुए निपुण ब्लॉक बनाये जाने का प्रयास करना है। मार्च 2024 तक हर एक विद्यालय को निपुण बनना है। हम सभी अपने विद्यालयों में एक निपुण कार्ययोजना के अनुसार कार्य करते हुए बच्चों को निपुण बनाये जाने का प्रयास करें। सम्मानित होने वाले विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय परसनी, प्राथमिक विद्यालय भिक्खापुरवा, प्राथमिक विद्यालय कन्या भड़ायल, प्राथमिक विद्यालय भैंसरी, प्राथमिक विद्यालय जियो, प्राथमिक विद्यालय चैनूपुरवा, प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर, प्राथमिक विद्यालय दलौली, प्राथमिक विद्यालय नरायनपुरवा, प्राथमिक विद्यालय जजनाई, प्राथमिक विद्यालय अहरापुर, प्राथमिक विद्यालय निबुआई, प्राथमिक विद्यालय बांधा, प्राथमिक विद्यालय बरबटापुर, प्राथमिक विद्यालय गरीबपुरवा, प्राथमिक विद्यालय सिकरहना, संविलियन विद्यालय गुरुदयालपुरवा का समस्त स्टॉफ एवं एआरपी अभिषेक कुमार मिश्र व एआरपी बीना वर्मा शामिल रही। विकास खण्ड ट ड़ि या वां के चयनित 18 विद्यालयों को एचसीएल संस्था द्वारा लैपटॉप वितरण भी किया गया। सीएचसी टड़ियावां से उपस्थित चिकित्साधिकारी डॉ सुशील कनौजिया ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में बताया। बैठक में उ.प्र.प्राथमिक शिक्षक संघ टड़ियावां अध्यक्ष अनन्त राम पाण्डेय सहित समस्त विद्यालयों के इंचार्ज अध्यापक उपस्थित रहे#

No comments