Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- पिहानी में छोटे-छोटे स्कूली बच्चे हुए पौधारोपण में शामिल,उत्साह के साथ किया पौधरोपण#


#हरदोई:- पिहानी- पिहानी में छोटे-छोटे स्कूली बच्चे हुए पौधारोपण में शामिल,उत्साह के साथ किया पौधरोपण#

#हरदोई: पिहानी- कस्बे के सरस्वती शिशु में बुधवार कोपौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों व शिक्षकों द्वारा विभिन्न प्रजाति के 151 पौधे रोपे गए। इस दौरान मानव जीवन में हरियाली के महत्व पर चर्चा करते हुए पौधों के सरंक्षण का संकल्प लिया गया#

#पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय वरिष्ठ आचार्य व कार्यालय प्रभारी समीर बाजपेई ने कहा कि वर्तमान में समय में पर्यावरण जो दूषित हो रहा है जो सभी के लिए चिंता का विषय है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। सभी को समझना होगा कि जीवनदायनी आक्सीजन का एकमात्र स्रोत पौधे हैं#

#प्रधानाचार्या बिन्दू सिंह ने कहा कि पौधे लगाए जाएं तो इसकी देखरेख पर भी ध्यान दिया जाए। पेड़ लगाकर उसको ऐसे ही छोड़ देते हैं तो ऐसे बहुत सारे पौधे या तो नष्ट हो जाते हैं अथवा उन्हें जानवर चारा बना लेते है।सभी लोग पौधे लगाएं तो इसके संरक्षण पर विशेष जोर दें, तभी पौधारोपण का उद्देश्य पूरा हो सकेगा#

#चिंता का विषय है दूषित होता पर्यावरण#

#पौधारोपण कार्यक्रम में आचार्या कुसुमांजलि ने कहा कि दूषित होता पर्यावरण हर किसी के लिए चिंता का विषय है। जिस पर सभी लोगों को गंभीतर होना पड़ेगा। पर्यावरण संरक्षण हम सभी को जिम्मेदारी है। यही नहीं जीवनदायनी ऑक्सीजन का एकमात्र स्त्रोत वृक्ष ही हैं। मानव जीवन वृक्षों पर ही निर्भर है। यदि वृक्ष नहीं रहेंगे तो धरती पर जीवन संकट में पड़ जाएगा। जीवन की दृष्टि से पर्यावरण मानव के लिए सर्वोच्च जरुरत है। जल, जंगल और जमीन तीनों उसके प्रमुख आधार हैं#

#बच्चों ने किया पौधरोपण, करें पौधारोपण, संरक्षण का लें संकल्प#

#सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्यी सुषमा व महिमा ने कहा कि पौधारोपण के लिए इसके संरक्षण पर ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि पेड़ लगाकर उसकी देखरेख नहीं करेंगे तो फिर संरक्षण नहीं हो पाएगा, इसलिए सभी लोग आज पौधारोपण के साथ इसका संरक्षण करने के लिए भी संकल्प लें। इसका भी ध्यान रखें कि अपने आसपास हरे- भरे पेड़ की कटान नहीं होने देंगे। हम सभी को एक नई सोच के साथ वृक्षारोपण करना चाहिए, जिससे आने वाला समय आपदाओं का शिकार न हो सके#

No comments