Breaking News

#हरदोई:- संडीला- अभियुक्तों की गिरफ़्तारी न होने से नाराज़ लेखपालों ने दिया धरना#


#हरदोई:- संडीला- अभियुक्तों की गिरफ़्तारी न होने से नाराज़ लेखपालों ने दिया धरना#

#हरदोई: संडीला- तहसील के लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध हाथापाई की घटना अंजाम देने वालों की गिरफ़्तारी न होने से नाराज़ लेखपालों ने एक दिवसीय धरना देकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा#

#हरदोई:- तहसील के राजस्व निरीक्षक और लेखपालों ने नवीन तहसील परिसर में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार करके धरना दिया। लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों का कहना था कि विगत 5 जुलाई को राजस्व निरीक्षक राघवेन्द्र मिश्रा तथा लेखपाल गिरजा शंकर ब्लाक बेंहदर में मेढ़बंदी कराने के लिए गए थे। इस दौरान उनपर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया। लेखपालों का यह आरोप है कि पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज करने के बाद भी आरोपी व्यक्तियों को गिरफ़्तार नहीं किया। धरने में मौजूद लेखपालों ने यह चेतावनी दी कि यदि इस घटना में नामजद अभियुक्त गिरफ़्तार नहीं किए जाते तो वे कड़ा कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे#

No comments